KBP Times

IT सेक्टर मुश्किल में लेकिन TCS के शेयरों में बढ़त

TCS Business

TCS : आईटी दिग्गज टीसीएस के नतीजों के साथ ही चौथी तिमाही के परिणामों की शुरुआत होने जा रही है। दिसंबर तिमाही में भारत के आईटी सेक्टर को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इसकी एक वजह नए लेबर कोड नियमों का लागू होना भी है। चौथी तिमाही में, एआई से जुड़ी मांग, करेंसी में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया संकट के कारण डॉलर की बढ़ी हुई मांग आईटी सेक्टर के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।

TCS के शेयर बढे

नतीजों से पहले आज गुरुवार सुबह के शुरुआती कारोबार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 10.35 बजे के आसपास 4.00 रुपए यानी 0.16 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 2565 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,578.20 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 2,531.10 रुपए है। यह आईटी दिग्गज ऐसे समय में अपने नतीजे पेश करने जा रही है, जब ग्लोबल मार्केट अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर से जूझ रहे हैं। टीसीएस के नतीजों के साथ ही चौथी तिमाही के नतीजों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में निवेशक बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मांग के रुझानों से जुड़े संकेतों के लिए कॉर्पाेरेट अर्निंग पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

क्या उम्मीद करें?

TCS IT सेक्टर का सबसे बड़ा अंडरपरफॉर्मर रहा है। एक साल में TCS का शेयर 22% टूटा है,जबकि इन्फोसिस सिर्फ 6% गिरा है। TCS का वैल्युएशन इन्फोसिस और HCLTech से भी सस्ता है। TCS अब 15.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है। इन्फोसिस 16.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, HCL Tech 17-17.5 गुना FY28e PE पर ट्रेड कर रहा है।

यहा भी पढ़ें: चांदी 13000 रुपये महंगी, सोने की कीमतों में भी भारी उछाल; जानिए बढ़ोतरी का कारण 

TCS: Q4 अनुमान 

चौथी तिमाही में कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 1.5% बढ़कर 761.95 करोड़ डॉलर पर रह सकता है। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 750.9 करोड़ डॉलर रही था। इस अवधि में कंपनी के कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ (CC रेवेन्यू ग्रोथ) में 1% की बढ़त संभव (JPM ने 0.6% और Goldman Sachs ने 1.4% की रेंज दी है) है। Coastal Cloud और ListEngage के सौदों से कंपनी के रेवेन्यू में 30–40 बेसिस प्वाइंट की बढ़त संभव है। वहीं, EBIT तीसरी तिमाही के 25.2% से बढ़कर 25.4% पर आ सकता है। वहीं, मुनाफा 29% बढ़कर 13727 करोड़ रुपए पर रह सकता है जो पिछली तिमाही में 10657 करोड़ रुपए पर रहा था। बता दें कि तीसरी तिमाही के मुनाफे में 3391 करोड़ रुपए के एकमुश्त आइटम का असर देखने को मिला था।

TCS नतीजों में कहां रखें नजर

TCS नतीजों में इस बात पर नजर होगी कि BSNL कॉन्ट्रैक्ट का दूसरा चरण कहां तक पहुंचा है। कंपनी को रुपये की कमजोरी का कितना फायदा मिला है। वित्त वर्ष 2027 के लिए इंटरनेशनल बिजनेस ग्रोथ गाइडेंस कैसी रहती है और कंपनी के सभी वर्टिकल्स पर वेस्ट एशिया संकट का कितना असर पड़ सकता है। AI चैलेंज पर मैनेजमेंट की कमेंट्री में क्या कहा जाता है, इस पर भी बाजार की नजर रहेगी।

यह भी देखें: स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2