KBP Times

चांदी 13000 रुपये महंगी, सोने की कीमतों में भी भारी उछाल; जानिए बढ़ोतरी का कारण

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: आज सोना और चांदी दोनों ही तेज उछाल के साथ ऊपर गए हैं चांदी की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सोना भी 3,600 रुपये महंगा हो गया है. 8 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत अब 2,44,770 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें लगभग 6% की तेजी के साथ 13,000 रुपये का उछाल आया है.

वहीं सोने की कीमत भी करीब 2.4% बढ़कर 3,600 रुपये महंगी होकर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्थिति मजबूत रही. स्पॉट गोल्ड 2.3% की तेजी के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की बढ़त के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

क्यों अचानक बढ़ी सोने-चांदी की कीमत?
सोने और चांदी की कीमत में आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का असर दिख रहा है. इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. क्रूड ऑयल में तेज गिरावट भी इस उछाल का कारण बनी. कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 15-20% की कमी के चलते वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ी जिससे सोने-चांदी की मांग बढ़ी. तेल सस्ता होने से महंगाई घटने की उम्मीद भी बढ़ गई जिससे निवेशकों का मनोबल मजबूत हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने का निर्णय लिया जिससे कीमती धातुओं के दाम बढ़े है.

यह भी पढ़ें : 5 किलो का LPG सिलेंडर बिना एड्रेस प्रुफ मिलेगा, मजदूरों के पलायन को रोकने की कवायद

देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चांदी की कीमत दिल्ली में 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम क्रमशः 1,53,810 रुपये और 1,40,993 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. चांदी की कीमत मुंबई में 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,260 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम है. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.चांदी की कीमत कोलकाता में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.

यह भी देखें :  जयपुर की चांदपोल सब्जी मंडी बदहाल, दुकानदार और ग्राहक परेशान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2