KBP Times

पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलिगेश:कल अमेरिका के साथ सीजफायर पर अहम बातचीत

Israel Lebanon Conflict

US-Israel-Iran War: अमेरिका के साथ प्रस्तावित सीजफायर बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंच पाया है. शनिवार को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस पर अनिश्चितता बनी हुई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में जारी इजराइली हमलों को लेकर ईरान नाराज है और इसी कारण वह बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है. अभी तक ईरान की ओर से बैठक में शामिल होने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है. इससे पहले कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है हालांकि ईरानी मीडिया ने इन दावों को खारिज कर दिया. गौरतलब है कि 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी थी जिसके तहत इस्लामाबाद में इस बैठक की योजना बनाई गई थी.

अब यह देखना अहम होगा कि तय समय पर यह बैठक हो पाती है या बदलते हालात के चलते इसमें कोई बदलाव किया जाता है.

अमेरिका-ईरान बातचीत के प्रमुख मुद्दे

1. ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम
अमेरिका का कहना है कि ईरान किसी भी तरह का यूरेनियम संवर्धन न करे. साथ ही उसे अपने हाई-लेवल इनरिच्ड यूरेनियम को देश से बाहर करना होगा और न्यूक्लियर सुविधाओं को बंद या सीमित करना होगा.

2. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है. ईरान इस पर नियंत्रण बनाए रखना चाहता है और टोल वसूलने की बात कर रहा है. वहीं अमेरिका चाहता है कि यह मार्ग बिना किसी रुकावट और शुल्क के पूरी तरह खुला और सुरक्षित रहे.

3. बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम
अमेरिका ईरान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक लगाने की मांग कर रहा है.

4. सैंक्शंस हटाना
ईरान चाहता है कि उस पर लगे सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं उसके फ्रोजन एसेट्स वापस किए जाएं और उसे मुआवजा भी मिले.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2