KBP Times

“पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा…” PM मोदी का ममता बनर्जी की TMC सरकार कड़ा प्रहार

PM Narendra Modi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार लगातार तेज होता जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(11अप्रैल) पूर्व बर्धमान के कटवा में जनसभा को संबोधित किया. मैं बंगाल में जहां-जहां भी गया हूं, पहली वाली रैली का रिकॉर्ड आप तोड़ देते हैं. मैं आपको एक सच बात बताऊं, अपना अनुभव बताऊं. मेरा जीवन गुजरात में बीता, लेकिन अगर मुझे गुजरात में 11-12 बजे कोई सभा करनी हो,तो मैं ऐसी सभा नहीं कर सकता था आपने तो कमाल कर दिया. पश्चिम बंगाल के साथ-साथ चार और राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं. असम, केरलम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं. वहां भारी मतदान हुआ है बहुत बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए बाहर निकले हैं. जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है. बंगाल में भी भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है.

“गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है”
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है. ये गारंटी पूरी कैसे होगी ये भाजपा के घोषणा पत्र में है. भाजपा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर एक व्हाइट पेपर जारी करेगी ताकी TMC के हर गुडे,हर भ्रष्ट विधायक-मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके. इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा. जो भी दंगों में, राजनीतिक हिंसा में शामिल हो रहे हैं, अनेक ऐसे वारदाते की हैं, उनका भी पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा. राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग भी गठित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि TMC के 15 साल के राज ने बंगाल के हर नागरिक और हर परिवार को सिर्फ और सिर्फ भयभीत रखा है, भय दिया है. ये चुनाव इसी भय को मिटाने का चुनाव है. साल 2014 से पहले केंद्र में जब TMC के समर्थन वाली सरकार चलती थी, तब जूट का समर्थन मूल्य ₹2,400 से भी कम था. हमने जूट किसानों से बेहतरी का वादा किया था. आज, जूट का समर्थन मूल्य बढ़कर ₹5,500 से भी अधिक, यानी यह दोगुना हो गया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2