KBP Times

आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच, पंजाब ने दो मैच जीते तो हैदराबाद ने दो मैच हारे

IPL match

IPL : आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम सात बजे मैच का टॉस होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मैच है। पंजाब ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है।

पंजाब के खिलाफ हैदराबाद आगे

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि PBKS ने केवल 7 मैच जीते हैं। पिछले 4 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। पंजाब ने हैदराबाद को आखिरी बार 2023 सीजन में हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।

यहां दूसरी बार होगा सामना

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 6 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। पंजाब और हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक मैच खेला गया है। 2024 में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी।

बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं

न्यू चंडीगढ़ में 11 अप्रैल को मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

यह भी देखें : जयपुर में मनचलों की शर्मनाक हरकत! बाइक सवार लड़की का पीछा कर की अभद्रता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2