KBP Times

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं…” CM भजनलाल शर्मा का कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

Bhajanlal Sharma

Rajasthan News:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉसरेंस की नीति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में सीएम ने कहा कि पुलिसिंग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार उन्हें सारे संसाधन देने को तैयार है. पुलिस थाने पर FIR का समयबद्ध अनुसंधान हो और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए. अपराध पर समयबद्ध कार्रवाई से ही पीड़ित को त्वरित न्याय मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजाना स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई कर अपराध एवं प्रकरणों के निस्तारण की जिलेवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अधीक्षक थानों एवं पुलिस महानिरीक्षक एसपी ऑफिस पर नियमित निरीक्षण करें. इसके अलावा पुलिस के उच्चाधिकारियों को जिलों का नियमित रूप से दौरा करने का निर्देश दिया.

“साइबर क्राइम की उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग होनी चाहिए”
सीएम शर्मा ने कहा कि पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सभी संसाधन देने को तैयार हैं. साइबर क्राइम की रोजाना उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग होनी चाहिए और पीड़ितों से भी संवाद किया जाना चाहिए. उन्होंने साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि नवीन कानूनों के तहत FIR, ई-FIR, और चार्जशीट के ई-रिकॉर्ड का नियमित अपडेशन जरूरी है.

यह भी पढ़ें: JJM घोटाला: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को तीन दिन के रिमांड पर भेजा, वकीलों ने कहा- पेशी से पहले गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए

“सीमावर्ती इलाकों की विशेष निगरानी करने के निर्देश”
मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए. उन्होंने गैंगस्टर्स एवं संगठित अपराधों के लोकल नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस के कंधों पर पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है. प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल बनाने में कानून-व्यवस्था की अहम भूमिका रही है. सभी पुलिसकर्मियों को आमजन से व्यवहार को लेकर सदैव सजग रहें तथा कम्यूनिटी पुलिसिंग को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़े.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2