KBP Times

अमेरिका के गैस स्टेशनों के सिस्टम हैक, ईरान पर शक लेकिन नहीं है पर्याप्त सबूत

American Automatic Gas System

System : अमेरिका के कई राज्यों में गैस स्टेशनों के फ्यूल टैंक मॉनिटरिंग सिस्टम हैक किए गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे ईरानी हैकर्स हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि ईरान पहले भी गैस और पानी से जुड़े अमेरिकी सिस्टम को निशाना बनाता रहा है, इसलिए वह प्रमुख संदिग्ध है। हालांकि हमलों से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। ईरान से जुड़े हैकर्स पर अमेरिकी तेल-गैस साइट्स, जल आपूर्ति सिस्टम, मेडिकल डिवाइस कंपनी स्ट्राइकर और एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल के ईमेल हैक करने के आरोप भी लगे हैं।

ऑटोमैटिक टैंक गेज सिस्टम को निशाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने ऑटोमैटिक टैंक गेज सिस्टम को निशाना बनाया। ये सिस्टम गैस स्टेशनों के फ्यूल टैंकों में तेल की मात्रा मॉनिटर करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कई सिस्टम इंटरनेट पर बिना पासवर्ड सुरक्षा के खुले पड़े थे, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स अंदर घुस गए। हैकर्स कुछ मामलों में डिस्प्ले रीडिंग बदलने में सफल रहे, हालांकि वास्तविक फ्यूल लेवल प्रभावित नहीं हुआ। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इन घुसपैठों से फिलहाल कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अगर किसी गैस लीक को छिपा दिया जाए तो बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

पर्याप्त सबूत नहीं

हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि पर्याप्त डिजिटल सबूत न मिलने के कारण जिम्मेदार लोगों की पहचान पक्के तौर पर करना मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच ईरान समर्थित साइबर हमले बढ़े हैं।

चीन बोला- अमेरिका समर्थित प्रस्ताव सही नहीं

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और बहरीन समर्थित हॉर्मुज प्रस्ताव का विरोध किया है। चीन के UN राजदूत फू कॉन्ग ने कहा कि प्रस्ताव का कंटेंट और समय दोनों सही नहीं हैं और इस समय ऐसा प्रस्ताव पास करना मददगार नहीं होगा। अमेरिका और बहरीन समर्थित प्रस्ताव में ईरान से हॉर्मुज स्ट्रेट में हमले और माइनिंग रोकने की मांग की गई है। अगर प्रस्ताव वोटिंग में जाता है तो चीन और रूस इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं। दोनों देशों ने पिछले महीने भी इसी तरह के अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को वीटो किया था। चीन के UN राजदूत फू कॉन्ग ने कहा, “हमें नहीं लगता कि प्रस्ताव का कंटेंट सही है और इसका समय भी सही नहीं है।” उन्होंने कहा कि अभी जरूरत दोनों पक्षों के बीच गंभीर और ईमानदार बातचीत की है। फू कॉन्ग ने कहा कि इस चरण में प्रस्ताव पास करना हालात सुधारने में मदद नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें : “होर्मुज खुलवाना चाहता है चीन…” ट्रंप का दावा, BRICS में ईरानी मंत्री का अमेरिका-इजरायल पर पलटवार

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2