KBP Times

“होर्मुज खुलवाना चाहता है चीन…” ट्रंप का दावा, BRICS में ईरानी मंत्री का अमेरिका-इजरायल पर पलटवार

Middle East Crisis

Middle East Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद की पेशकश की है. फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति चाहते है कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम हो और कोई समझौता निकल आए. इसके लिए शी जिनपिंग मदद करना चाहते हैं. दरअसल, चीन बड़ी मात्रा में ईरान से तेल खरीदता है, ऐसे में उसकी दिलचस्पी है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद न हो. ट्रंप ने कहा कि जो देश जितना तेल ज्यादा खरीदता है उसका जाहिर तौर पर ईरान से रिश्ता होता है. शी जिनपिंग चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे.

वहीं दूसरी तरफ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वालों जहाजों के लिए नए नियम लागू किए हैं. होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की निगरानी और मंजूरी से गुजरना पड़ता है.

“डील करो या तबाह हो जाओ”
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान ने अगर समझौता नहीं किया तो पूरी तरह तबाह हो जाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका को ईरान की सैन्य गतिविधियों और हथियारों की पूरी जानकारी है. ईरान ने अपने कुछ हथियार और मिसाइल भूमिगत ठिकानों से हटाए हैं. यह सब एक दिन खत्म हो जाएगा. उन्होंने ईरान की संवर्धित यूरेनियम सामग्री वापस लेने की बात को दोहराते हुए कहा कि यह कदम सुरक्षा से ज्यादा पब्लिक रिलेशन के लिहाज से जरूरी है.

“धमकियों से कुछ हासिल नहीं होगा”
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को धमकियों या युद्ध से कुछ हासिल होने वाला नहीं है. नई दिल्ली में BRICS देशों की बैठक के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल की धमकियों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो इन धमकियों के आदी हो चुके हैं. इजरायल-अमेरिका अलग-अलग तरीकों से ईरान को धमकाते रहते हैं. उन्हें खुद पता है कि जंग और धमकियों से उन्हें कोई नतीजा नहीं मिला है. उन्होंने अगर भविष्य में भी कोई सैन्य कार्रवाई की तो उसका परिणाम भी पहले जैसा ही होगा.

“हमारी और जिनपिंग की सोच एक जैसी”
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सोच काफी मिलती-जुलती है. ट्रंप ने कहा कि दोनों नेता युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने के पक्ष में है. हम नहीं चाहते है कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों. उन्होंने कहा कि दोनों नेता चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में डूबा गुजरात का जहाज, कोस्टगार्ड ने 14 क्रू मेंबर्स को बचाया, विदेश मंत्रालय बोला- हमला मंजूर नहीं…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2