KBP Times

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Home Minister Amit Shah

Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में बदलाव लाने का काम किया है। पहले कौन सोच सकता था कि आतंकवादी हमले की स्थिति में भारत का प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जवाब देने को तैयार होगा? चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने ऐसी रक्षा नीति बनाई है जिससे भारत पर हमला करने के बारे में सोचते ही हमारे दुश्मनों को दो बार सोचना पड़ता है। अमित शाह मुंबई में 52वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स समारोह में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की लॉन्चिंग की।

शाह ने गिनाई उपलब्धियां

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 सालों में बुनियादी बदलाव किए हैं। इसके परिणामस्वरूप भारत 2014 में ‘फ्रैजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने से निकलकर आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच गया है। 2014 में भारत को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाता था, लेकिन आज वह दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

भारत की बात दुनिया सुनती है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले 12 सालों में देश की वैश्विक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज दुनिया का मुद्दा चाहे कोई भी हो, भारत के प्रधानमंत्री की राय को महत्व दिया जाता है। दुनियाभर में लोग भारतीय पासपोर्ट रखने वाले नागरिकों को सम्मान की नजर से देखते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात में सरकार ने काफी काम किया है। इनमें प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (च्स्प्) योजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत का निर्यात लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

एक महीने तक चलेगा अभियान

भाजपा का एक महीने सेवा संकल्प अभियानरू बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में यह अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों समेत हर प्रशासनिक इकाई में चलाया जाएगा। इसके तहत हर जिले, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

यह भी देखें – जयपुर नगर निगम चुनाव में किसका पलड़ा भारी? किशनपोल विधानसभा के वार्डों का सटीक विश्लेषण

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2