Khan Sir : खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर फिर विवादों में हैं। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया है। निखिल ने कहा कि खान सर ने कई लड़कियों के साथ गलत किया है। ऐसी 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में हैं, जो इंसाफ चाहती हैं। मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगा। निखिल कुमार ने शनिवार को पटना के एक होटल में मीडिया से बात करते हुए खान सर पर धमकी देने और उनकी रेकी कराने का दावा करते हुए पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
छवि बिगाड़ने की कोशिश
खान सर फिलहाल पटना में नहीं है। लेकिन मीडिया ने जब उनकी टीम से बात की तो टीम का कहना है कि ये सब उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। टीम ने कहा, खान सर अंडरवर्ल्ड के डॉन नहीं हैं, जिनसे सभी को खतरा है। क्या खान सर सभी को धमकी देते चल रहे हैं। जब से रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद हुआ, तब से ही छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कोचिंग हड़पने के आरोप पर टीम ने कहा, हमारी कोचिंग से अब तक 50 शिक्षक पढ़ा कर छोड़ चुके हैं। कई ने अपनी कोचिंग खोल ली, तो हम क्या कहेंगे कि हमारी कोचिंग हड़प ली। हर कोई जीवन में आगे बढ़ना चाहता है।
मेरी कोचिंग हड़प ली
निखिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, मैंने 2014 में मुसल्लहपुर हाट स्थित विश्वनाथ मार्केट में निखिल कोचिंग सेंटर शुरू की थी। इसी दौरान फैजल खान को वहां पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। खान सर ने 2019 में साजिश और विश्वासघात के जरिए कोचिंग की संपत्ति पर कब्जा कर लिया। दावा है कि इस संबंध में उनके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें -BRICS समिट में PM मोदी बोले- दुनिया में तेजी से बढ़ रहा तनाव, आम लोगों पर बुरा असर
यह भी देखें – जयपुर नगर निगम चुनाव में किसका पलड़ा भारी? किशनपोल विधानसभा के वार्डों का सटीक विश्लेषण



