KBP Times

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

Mayawati

Mayawati : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी बीमारी की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस में कहा- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। अपना काम कर रही हूं। मायावती ने कहा कि पार्टी से निकाले गए लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि मैं बीमार हूं इसलिए बड़े मामलों पर भी सीधे एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दे रही हूं। इसी वजह से आज मैं आपके सामने आई हूं। मायावती ने कहा – इसका सबूत है कि पार्टी के इंचार्ज आलोक कुमार के पास शनिवार रात 10.04 बजे भतीजे आकाश आनंद का फोन आया। पूछा- बहनजी बीमार हैं क्या? उनका स्वास्थ्य कैसा है? आलोक कुमार ने कहा- वह बिल्कुल ठीक हैं। काम में लगी हैं। इस पर आकाश ने आलोक कुमार से कहा कि मेरी यह बात बहनजी को मत बताना और फोन रख दिया। यह गंभीर बात है। मायावती ने कहा-आकाश की यह मानसिकता सही भी हो सकती है और गलत भी। अभी भी वह अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से काम कर रहे हैं। आकाश अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाए हैं, इसीलिए उन्हें पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया।

मायावती ने भतीजी को पार्टी सौंपने के संकेत दिए थे

मायावती ने 4 दिन पहले आकाश को पार्टी में पद वापस देने के लिए उनके ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की शर्त रखी थी। 17 घंटे बाद अशोक सिद्धार्थ ने संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद भी मायावती ने आकाश को पार्टी में पद नहीं दिया। ट्वीट करके आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आकाश को पार्टी और मिशन से ज्यादा अपने ससुर प्रिय हैं।

बीएसपी में बड़ा फेरबदल, 3 सेक्टरों में बांटा देश

मायावती ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए पार्टी में बड़े बदलाव का भी ऐलान किया। इसके तहत, बसपा में मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद खत्म कर दिया गया। पहले इस पद पर मायावती ने आकाश के छोटे भाई ईशान को जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, बाद में ईशान को भी पार्टी में पद नहीं देने की घोषणा कर दी थी। मायावती ने देश को तीन सेक्टरों में बांटा है। पहले सेक्टर में यूपी और उत्तराखंड हैं। इसे मायावती खुद लीड करेंगी। वहीं, 19 राज्यों को उन्होंने दो सेक्टर में बांटा है। सेक्टर-एक में 10 राज्य और सेक्टर-2 में 9 राज्य हैं। दोनों ही सेक्टरों के दो-दो प्रभारी बनाए हैं। रामजी गौतम और सुरेश राव को सेक्टर-1 के 10 राज्यों जिम्मेदारी।राज्य रू दिल्ली, हरियाणा, पंजाब/चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड। राजाराम और अतर सिंह राव को सेक्टर-2 के 9 राज्यों की जिम्मेदारी।राज्य रू पश्चिम बंगाल,ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल।

यह भी पढ़ें –निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

यह भी देखें – जयपुर नगर निगम चुनाव में किसका पलड़ा भारी? किशनपोल विधानसभा के वार्डों का सटीक विश्लेषण

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2