KBP Times

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Rahul Post on dinner dimplomacy

Dinner Diplomacy : भारत में ब्रिक्स समिट के बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं के बीच वेज और नॉन वेज डिशेज को लेकर बहस छिड गई है। दरअसल राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80 प्रतिशत लोग नॉन-वेजेटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है।

राहुल के पोस्ट पर रिजिजू ने दिया जवाब

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी।

ब्रिक्स नेताओं को वेज डिशेज

जानकारी के अनुसार दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी भी परोसी गई थी।

नॉनवेजेटेरियन का आंकड़ा आधिकारिक नहीं

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत में 80 प्रतिशत नॉनवेजेटेरियन के आंकड़े का कोई सोर्स नहीं बताया। 2023-24 में हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में मांसाहारी भोजन के सेवन से जुड़ा ऐसा कोई तुलनात्मक आंकड़ा नहीं बताया गया था। हालांकि, 2019 से 2021 के बीच हुए पिछले छथ्भ्ै-5 सर्वेक्षण के अनुसार, 15 से 49 साल की उम्र के 83.4ः पुरुष और 70.6ः महिलाएं कम से कम कभी-कभार मछली, चिकन या मांस खाते थे।

डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत

ब्रिक्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में डिनर डिप्लोमेसी का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है।

यह भी पढ़ें –मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

यह भी देखें – जयपुर नगर निगम चुनाव में किसका पलड़ा भारी? किशनपोल विधानसभा के वार्डों का सटीक विश्लेषण

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2