KBP Times

UAE का डॉलर की जगह युआन में कारोबार करने पर विचार

UAE thinking Yuan

UAE : मीडिया रिपोर्ट से जानकारी के अनुसार UAE अब डॉलर के विकल्प के तौर पर चीनी मुद्रा युआन के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है। दरअसल ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की आंच ने खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था को झुलसा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले के फैसले ने उसे एक ऐसे संकट में धकेल दिया है, जिसके लंबे आर्थिक परिणाम हो सकते हैं।

युआन बनेगा सहारा

वॉशिंगटन में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में UAE के सेंट्रल बैंक गवर्नर खालिद मोहम्मद बलामा ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट के सामने अपनी चिंताएं रखीं। युद्ध के कारण तेल की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे UAE की डॉलर में होने वाली कमाई घट गई है। यूएई ने स्पष्ट किया कि अगर बाजार में डॉलर की कमी बनी रहती है, तो वह तेल की बिक्री और अन्य अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के लिए चीनी युआन का इस्तेमाल शुरू कर सकता है।

ट्रंप के फैसलों पर सवाल

UAE के अधिकारियों ने अपने अमेरिकी समकक्षों से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर सैन्य कार्रवाई के फैसले ने पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस युद्ध का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी फैसलों ने उन्हें इसमें घसीट लिया है। होर्मुज की खाड़ी में टैंकरों पर पाबंदी और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान ने राजस्व के मुख्य स्रोत को सुखा दिया है।

यह भी पढ़ें : रिजल्ट सीजन में बाजार में कमाई करना चाहते हैं तो समझिए मार्किट के तरीके

सुरक्षा कवच की मांग

UAE चाहता है कि अमेरिका उसे एक फाइनेंशियल बैकस्टॉप दे। यूएई ने मांग की है कि उसे फेडरल रिजर्व के साथ करेंसी स्वैप व्यवस्था में शामिल किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत डॉलर मिल सकें। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यूएई के वित्तीय बाजार अमेरिका से उतने गहरे नहीं जुड़े हैं कि उसे यह विशेष सुविधा दी जाए। अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए यूएई और अन्य खाड़ी देश बड़े कदम उठा रहे हैं। अबू धाबी ने हाल ही में 33,000 करोड़ से ज्यादा का फंड जुटाया है। बहरीन ने भी वित्तीय स्थिरता के लिए यूएई के साथ 41,000 करोड़ की स्वैप लाइन स्थापित की है।

ईरान के हमलों से भारी नुकसान

सीजफायर लागू होने से पहले यूएई ने ईरान के भीषण हमलों का सामना किया है। ईरान ने युद्ध के दौरान न्।म् पर 2,800 से ज्यादा हमले किए। हालांकि, ज्यादातर को हवा में ही मार गिराया गया, लेकिन डर की वजह से निवेशकों ने देश से पैसा निकालना शुरू कर दिया है। युद्ध की वजह से बाजार में अस्थिरता है और विदेशी निवेशक अपना फंड सुरक्षित देशों में ले जा रहे हैं।

यह भी देखें : Jaipur: झोटवाड़ा में विकास या विनाश? चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़, पर सड़क गायब | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2