KBP Times

15 लाख सैलरी वालों के लिए खुशखबरी! अब कितना लगेगा Income Tax?

Old vs New Tax Regime: अब कितना लगेगा Income Tax?
Old vs New Tax Regime:अगर आपकी सालाना सैलरी 15 लाख रुपये है, तो टैक्स बचाने का अच्छा मौका है। वित्त वर्ष 2025-26 से न्यू टैक्स रिजीम में बड़ा बदलाव आया है। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। ऐसे में 15 लाख रुपये कमाने वाले लोगों को न्यू और ओल्ड टैक्स रिजीम में से किसमें कितना टैक्स देना पड़ेगा? आइए विस्तार से समझते हैं।

15 लाख सैलरी पर टैक्स

सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम को अब डिफॉल्ट विकल्प बना दिया है। आम सैलरीड क्लास में से 88% टैक्सपेयर पहले ही इसमें शिफ्ट हो चुके हैं।15 लाख रुपये सालाना सैलरी वाले व्यक्ति की गणना कि बाक करें तो ग्रॉस सैलरी ₹15,00,000 है। इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000 घटाने के बाद टैक्सेबल इनकम ₹14,25,000 रह जाती है। स्लैब के अनुसार बेसिक टैक्स ₹93,750 बनता है। इसमें 4% स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेस जोड़ने पर कुल टैक्स ₹97,500 होता है।खास बात ये है कि  अगर आपकी सैलरी 12.75 लाख रुपये तक है, तो स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद ₹12 लाख टैक्सेबल इनकम पर ₹60,000 की रिबेट मिलने से टैक्स पूरी तरह शून्य हो जाता है।

ओल्ड टैक्स रिजीम 

ओल्ड टैक्स रिजीम में डिडक्शन का ज्यादा मिलता है, लेकिन इसके लिए कई निवेश करने पड़ते हैं। ग्रॉस सैलरी ₹15,00,000 से स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹50,000 घटाने के बाद टैक्सेबल इनकम ₹14,50,000 रह जाती है। अगर आप 80C में ₹1.5 लाख, NPS में ₹50,000 होम लोन ब्याज पर ₹2 लाख और हेल्थ इंश्योरेंस में ₹25,000 तक का डिडक्शन लेते है, तो टैक्सेबल इनकम काफी कम हो जाती है। इन डिडक्शन्स के बाद कुल टैक्स लगभग ₹1,17,000 बनता है।

न्यू vs ओल्ड टैक्स रिजीम कौन सा बेहतर?

5 लाख रुपये सालाना सैलरी पर न्यु टैक्स रिजीम में टैक्स ₹97,500 लगता है,  जबकि ओल्ड टैक्स रिजीम में यह ₹1,17,000 के आसपास है। इस हिसाब से न्यू टैक्स रिजीम 15 लाख सैलरी वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है। हालांकि, अगर आपके पास होम लोन, PPF,LIC,NPS या हेल्थ इंश्योरेंस जैसे बड़े निवेश हैं, तो ओल्ड रिजीम अभी भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2