KBP Times

होटल-रेस्टोरेंट बिल में LPG Charge जोड़ने की शिकायत, केन्द्र सरकार ने कहा – ऐसा किया तो कार्रवाई होगी

Business news

LPG Charge : देश में LPG की किल्लत का फायदा उठाते हुए अनेक होटल-रेस्टोरेंट में ग्राहकों से खाने के बिल में LPG Charge  वसूले जा रहे हैं। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकते हैं, कोई भी होटल या रेस्टोरेंट LPG Charge नहीं ले सकता यदि ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। LPG संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा। अगर कोई रेस्टोरेंट गैस की बढ़ती कीमतों या किसी अन्य ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर बिल में अलग से चार्ज जोड़ता है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

नींबू पानी पर 5 %गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला 

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के एक कैफे ने नींबू पानी के बिल पर 5 प्रतिशत  गैस क्राइसिस चार्ज (LPG Charge )लगाया था। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड ऑर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 358 रुपए थी। कैफे ने 5 प्रतिशत डिस्काउंट दिया, फिर जीएसटी के साथ 5 प्रतिशत यानी 17.01 रुपये गैस क्राइसिस चार्ज LPG Charge जोड़ा। इससे कुल बिल 374 रुपये का हो गया।

यह भी पढें : शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 73,300 पर आया, निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी

बिल में ऐसे चार्ज दिखें तो क्या करें?

CCPA ने कहा है कि अगर बिल में LPG चार्ज, फ्यूल चार्ज या कोई अन्य एक्स्ट्रा फीस जुड़ी हुई दिखे, तो सबसे पहले होटल या रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से उसे हटाने को कहें। अगर वे इसे हटाने से मना करते हैं, तो ग्राहक 4 तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  1. हेल्पलाइन नंबर: नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर शिकायत करें।
  2. मोबाइल ऐप: NCH एप से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
  3. ई-जाग्रति पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत के लिए e-Jagriti पोर्टल का इस्तेमाल करें।
  4. कलेक्टर को शिकायत: जिला कलेक्टर या CCPA को भी शिकायत कर सकते हैं।

सर्विस चार्ज पर लगी रोक को घुमाने की कोशिश

सीसीपीए जांच में पाया गया कि कई होटल-रेस्टोरेंट ‘सर्विस चार्ज’ रोक को बाईपास करने के लिए नए नाम से चार्ज ले रहे हैं। इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन बताते हुए अथॉरिटी ने सख्त निगरानी और कार्रवाई की बात कही।

यह भी देखें : Jaipur: “मोदी जी हर बार ऐसा ही करते हैं…” गैस सिलेंडर महंगाई पर सड़कों पर उतरी महिलाएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2