KBP Times

शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 73,300 पर आया, निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी

business

Business Market: ईरान के साथ युद्व विराम की खबरों ने शेयर बाजार पर असर डाला है। शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 73,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 22,700 पर पहुंच गया है।

बाजार बढ़ने की बड़ी वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं।

एशियाई बाजार में भी तेजी

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.77% चढ़कर 51,910 पर कारोबार कर रहा है।
  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.74% चढ़कर 5,500 पर पहुंच गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.45% चढ़कर 24,735 पर पहुंच गया है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% चढ़कर 3,849 पर ट्रेड कर रहा है।
  • डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ।

क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं

  • अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4ः बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 93.64 पर खुला

भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : चांदी-सोना कीमतों में बड़ा झटका: 27,000 रुपये सस्ती चांदी, सोना 14,000 से ज्यादा गिरा

सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर बंद हुआ था

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46ः) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60ः) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और थ्डब्ळ शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

यह भी देखें : धरियावद पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

Maharashtra News

नासिक में IT कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 6 गिरफ्तार, मंत्री राणे बोले-जिहादी मिलकर साजिश रचते हैं…

US-Israel-Iran War

ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ने का आरोप, ट्रंप बोले- अभी ईरान में तैनात रहेगी आर्मी…

Rajasthan Governor: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

नवकार महामंत्र दिवस पर राज्यपाल का बयान: भारत को युद्ध से कोई फर्क नहीं पड़ता

PM Narendra Modi

बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

Jyotish Religious

रास्ते में मिला नोट या सिक्का….आपके लिए कितना शुभ-अशुभ

IAS Tina Dabi

टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS

Google Pixel 10 Technology

Google Pixel 10 खरीदना चाहते है तो अब मौका, धमाकेदार छूट, उठाएं फायदा

Narendra Modi

“सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी