KBP Times

PSL पर मंडराया आतंकी खतरा: TTP की धमकी से विदेशी खिलाड़ियों में दहशत, मैच बंद दरवाजों के पीछे होंगे

Taliban Threat PSL: TTP की धमकी से विदेशी खिलाड़ियों में दहशत
Taliban Threat PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 पर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है। टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के जमात-उल-अहरार गुट ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि वह PSL के मैचों को किसी भी हाल में नहीं होने देगा। इस धमकी के कारण विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।PSL का 11वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। लेकिन शुरुआत से पहले ही TTP के एक वरिष्ठ कमांडर ने ‘द संडे गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की कि उन्होंने विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स को सलाह दी है कि अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें। कमांडर ने कहा, “हम पहले ही चेतावनी दे चुके हैं। अगर खिलाड़ियों के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। हम अपनी पूरी क्षमता से कोशिश करेंगे कि मैच न हों और खिलाड़ी न खेलें।”
TTP ने कहा है कि वह खेल गतिविधियों के खिलाफ नहीं है, लेकिन पाकिस्तान सरकार द्वारा दिखाई जा रही ‘सामान्य स्थिति’ से असहमत है। धमकी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़े नामों पर खतरा

इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में शामिल होंगे। सुरक्षा चिंताओं के चलते कई खिलाड़ियों के बाहर होने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तैयारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को पुष्टि की कि PSL के मैच दर्शकों के बिना (बंद दरवाजों के पीछे) खेले जाएंगे। यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और क्षेत्रीय संकट के कारण लिया गया है। टूर्नामेंट केवल कराची और लाहौर के दो स्टेडियमों में ही आयोजित होगा। ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है।नकवी ने कहा कि PSL एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और पाकिस्तान का गौरव है, इसलिए इसे निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

क्षेत्रीय तनाव का असर

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जारी तनाव और TTP की बढ़ती गतिविधियां PSL की सुरक्षा को और चुनौतीपूर्ण बना रही हैं। अफगान तालिबान की ओर से भी पाकिस्तान पर हमलों का दबाव बना हुआ है, जिससे खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।यह स्थिति PSL के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है। क्या विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान पहुंचेंगे या धमकियों के चलते कई नाम बाहर हो जाएंगे? स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2