KBP Times

1984 सिख विरोधी दंगा केस में सज्जन कुमार बरी, कोर्ट का फैसला सुन रो पड़े पीड़ित के परिजन

Sajjan Kumar

Sajjan Kumar: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने जनकपुरी और विकासपुरी सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को बरी किया है. कोर्ट ने सज्जन कुमार को हत्या के आरोप से पहले ही बरी कर दिया था. हिंसा मामले में 2 लोगों की मौत हुई थी. पूर्व सांसद सज्जन कुमार के वकील अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है क्योंकि विकासपुरी और जनकपुरी मामलों में उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हो सका.

“उन्हें टारगेट किया गया था”

वकील ने कहा कि हमने कोर्ट को बताया था कि उन्हें टारगेट किया गया था, क्योंकि उनकी मौजूदगी साबित नहीं हो सकी. अब तक किसी भी गवाह ने उनका नाम नहीं लिया था.यह मामला विकासपुरी और जनकपुरी पुलिस स्टेशनों का था. दो दिनों में दो मामले दर्ज किए गए थे, एक 31 तारीख का और दूसरा 1 तारीख को दर्ज किया गया था.

‘PM मोदी के बाद सबसे कठिन जॉब गंभीर की’ शशि थरूर के बयान पर BJP, कांग्रेस- सपा नेताओं ने क्या कहा?

कोर्ट का फैसला सुन रो पड़े पीड़ित के परिजन
वहीं राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा जनकपुरी-विकासपुरी हिंसा से संबंधित 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने के फैसले को सुनकर पीड़ित के परिवार वाले फूट-फूट कर रो पड़े. एक पीड़ित परिवार की महिला सदस्य ने कहा हम 42 साल से यह केस लड़ रहे हैं, फिर भी हमें इंसाफ नहीं मिला. अगर सरकार कहती है कि वह दोषी नहीं है, तो उसे अब तक जेल में क्यों रखा गया था? उसके खिलाफ 18 केस थे. हमें उम्मीद थी कि हमें इंसाफ मिलेगा, हमें इंसाफ क्यों नहीं मिला? पीड़ित परिवार की एक सदस्य ने कहा कि हम छोड़ेंगे नहीं, आगे जाएंगे. हमें इंसाफ चाहिए, यह(सज्जन कुमार) दोषी है. हम इसकी फांसी की मांग करेंगे.

“आज बहुत राहत महसूस कर रहे होंगे”
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी, विकासपुरी हिंसा मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट द्वारा सज्जन कुमार को बरी किए जाने पर कहा कि आपको पता है कि जब भी कोई कोर्ट निर्णय लेता है, तो सारे सबूत और गवाहों के बयान के बाद ही लेता है. हम समझते हैं कि राउज एवेन्यू कोर्ट में केस वर्षो से चल रहा था और दूसरे कोर्ट्स में भी, 40 वर्षो बाद उन्हें न्याय मिला है, तो यह निश्चित रूप से सुखद खबर है और सज्जन कुमार की राजनीतिक करियर को कहीं न कहीं इससे बहुत नुकसान हुआ है. उसकी भरपाई नहीं हो सकती. हां, यह जरुर है कि जो लोग उनको दोषी ठहराते थे या कई बार ग्लानि महसूस होती थी कि मैं इस मामले में कैसे फंस गया हूं, आज बहुत राहत महसूस कर रहे होंगे.

भजनलाल-गहलोत की उड़ेगी नींद, रविन्द्र सिंह भाटी करेंगे बड़ा खेल! || KBP TIMES

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2