KBP Times

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

RP Singh

Youth Congress Protest: AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासत तेज होती जा रही है. बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेर रही है. इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों द्वारा जो प्रदर्शन कराया यह ठीक वैसा ही था जैसे उमर खालिद ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान प्रदर्शन किया था. तब उमर खालिद ने कहा था कि हम भारत को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन की टाइमिंग ऐसी रखेंगे जो मैसेज जाए. ट्रंप के रहते हुए दंगा कराया गया है. इसी प्रकार दुनिया के 20 राष्ट्राध्यक्ष कार्यक्रम में थे, 100 से अधिक देशों के लोग थे ऐसे समय में यह कराना भारत को बदनाम करने की कोशिश थी.

“यह बहुत बुरी बात है”
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि बहुत शर्मनाक है. यह बहुत बुरी बात है क्योंकि राजनीतिक विरोध अपनी जगह होता है लेकिन जहां देश से संबंधित चीजें होती हैं, उसमें हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए. राजनीतिक मतभेद का मतलब मनभेद नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता | KBP Times

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि अगर महात्मा गांधी जीवित होते हैं तो कांग्रेस की ये हालत देखकर फिर से महात्मा गांधी बोलते कि कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए. आपको पीएम मोदी, भाजपा से विरोध हो सकता है लेकिन देश से कैसे आपको विरोध हो सकता है. अगर आपका विरोध देश के खिलाफ है तो आप देश के पक्ष में तो नहीं खेल रहे हो किसी और के हाथ के खिलौने बन चुके हैं.

“राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए”
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी है, भारत में राजतंत्र चाहती है. एक राजा हो, एक परिवार हो और सत्ता उसी की हो. AI समिट, भारत का समिट था. भारत के समिट में बाधा डालने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया. इन लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए और इनके खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल में डालना चाहिए.

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2