KBP Times

लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

dipika kakar

Dipika Kakar- टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका को अचानक पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके साथ ही उन्हें कंधे में भी दर्द होने लगा जिससे वह काफी परेशान हो गईं। इसके बाद उनके पति शोएब इब्राहिम उन्हें डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे।

दीपिका को क्या हुआ? 

जांच के दौरान सीटी स्कैन रिपोर्ट में सामने आया कि दीपिका के पेट में 1.3 सेंटीमीटर की सिस्ट यानी गांठ बन गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि सिस्ट के अलावा उनकी बाकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य पाई गई हैं। दीपिका ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिनों से पेट दर्द हो रहा था लेकिन एक दिन पहले दर्द अचानक ज्यादा बढ़ गया। पेट दर्द के साथ कंधे में दर्द होने के कारण वह काफी चिंतित हो गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर में कराए गए PET स्कैन में किसी भी तरह की समस्या सामने नहीं आई थी।

यह भी पढ़ें: सच्चाई दिखाने की कोशिश…” केरल स्टोरी 2 पर छिड़े विवाद के बीच प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह का बड़ा बयान

शोएब को सता रहा किस बात का डर? 

इस पूरे मामले पर शोएब इब्राहिम ने कहा कि लिवर कैंसर के बाद से हर छोटी परेशानी उन्हें डराने लगती है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने सर्जरी की जगह छोटे से प्रोसिजर के जरिए सिस्ट को बर्न करने का फैसला किया है। दीपिका को करीब तीन से चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा।

शोएब ने कहा,
यही जिंदगी है। कल हम व्लॉग में हंस-मजाक कर रहे थे और आज फिर अस्पताल में हैं। लेकिन हम अल्लाह के शुक्रगुजार हैं कि यह समस्या शुरुआती स्टेज में ही पकड़ में आ गई, वरना हालात ज्यादा गंभीर हो सकते थे।

दीपिका इस दौरान भावुक नजर आईं उन्होंने कहा- आज सुबह मैं बहुत डर गई थी लेकिन शुक्र है कि समय रहते सब पता चल गया। रेगुलर फॉलो-अप बहुत जरूरी है। अगर हल्का सा दर्द भी हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अपनी सेहत को लेकर बात करते हुए दीपिका काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की। दीपिका की तबीयत की खबर सामने आते ही फैंस भी चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी देखें : ‘रंग दे जयपुर’ अभियान से रंगी पिंक सिटी | स्वच्छता संदेश के साथ दीवारों पर उतरी कला 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2