KBP Times

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

Religion and Astrology

Religion and Astrology : वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर कर विशेष योगों का निर्माण करते हैं। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में पहले से सूर्य, शुक्र, बुध और राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मंगल के प्रवेश से यहां पंचग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ही राशि में पांच ग्रह एकत्र होते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। यह योग सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन खास तौर पर मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि

पंचग्रही योग आपकी राशि से लाभ और आय स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। जो लोग एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या विदेश से जुड़े व्यापार में हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें और सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद शुक्र आपके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है और फरवरी का आखिरी सप्ताह आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। धन का निवेश किया था तो इस दौरान अच्छा रिटर्न आपको मिल सकता है। कारोबारियों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार का विस्तार होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे, संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। इस राशि के कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।

मिथुन राशि

यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान (नवम भाव) में बनेगा। इसलिए किस्मत का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। देश-विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। मेहनत जारी रखें, क्योंकि भाग्य उसी का साथ देता है जो प्रयास करता है।

यह भी पढ़ें : घर में सुख शांति के लिए पूजा घर के वास्तु नियम को अपनाएं

पंचग्रही योग का व्यापक प्रभाव

कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु और मंगल का एक साथ आना ऊर्जा, नेतृत्व, तकनीक, राजनीति और आर्थिक क्षेत्रों में हलचल का संकेत दे सकता है। कुछ लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है तो कुछ को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी।

यह भी देखें : जयपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास!

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2