KBP Times

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, CM हिमंत बिस्वा बोले- उनका नया जीवन…

Bhupen Bora

Bhupen Bora:असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा आज(22 फरवरी) बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा है. भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज भाजपा में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा शामिल हुए हैं. भूपेन बोरा का कांग्रेस में बहुत बड़ा योगदान था और 30 सालों तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की. आज से उनका नया जीवन शुरू होगा, भाजपा की राष्ट्र प्रथम नीति को आगे रखते हुए हम एक साथ काम करेंगे और भूपेन बोरा को मैं उनके नए राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं. वहीं पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोराह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और पार्टी नेताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 131वां एपिसोड सुना.

कांग्रेस ने भूपेन बोरा के बीजेपी में शामिल होने पर क्या कहा?
असम के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने भूपेन बोरा के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उनके जाने से नुकसान नहीं होगा क्योंकि उनकी जो जगह है जहां से वे लड़ने की पिछले तीन साल से तैयारी कर रहे थे वहां के जो नेता, कार्यकर्ता हैं उन्होंने उनके साथ जाने का फैसला नहीं किया. उन्होंने कहा कि भले वे चले जाएं, हम कांग्रेस में रहेंगे. इसलिए हमें नुकसान नहीं होगा. जो अन्याय, संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं उनके खिलाफ हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. 1985 में राजीव गांधी ने असम की प्रगति, असम के भाईचारे के लिए जो अकॉर्ड दिया था उसके खिलाफ भाजपा जा रही है, यह सबको पता चल गया है. उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया इसलिए जनता के मन में भाजपा के खिलाफ माहौल है.

यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

“नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है”
कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया ने आगे कहा कि असम चुनाव में हमें भाजपा के खिलाफ लड़ना है और जैसा राहुल गांधी कहते हैं कि हमें नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती, जहां भी चुनाव होते हैं वे अच्छे दिन का वादा करते थे लेकिन जब यह सफल नहीं हुआ तो वे सांप्रदायिक तनाव, ध्रुवीकरण करने लगते हैं. हम इसके खिलाफ हैं, हम असम की जनता के विकास के लिए काम करेंगे. इसी पर हाईकमांड के साथ हमारी चर्चा हुई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2