KBP Times

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (22 फरवरी) मन की बात’ के 131वें एपिसोड के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए. आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है. उन्होंने कहा कि इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है. इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं. यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है.

“युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं”
PM मोदी ने कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. इस लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं. अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं. ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं. ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं.

“अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है. महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई. इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है. उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया. इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है. भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

“राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ मनाया जाएगा”
उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान मैंने लाल किले से पंच-प्राणों की बात की थी. उनमें से एक है गुलामी की मानसिकता से मुक्ति. आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है. कल, 23 ​​फरवरी को राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ मनाया जाएगा.

“आप एग्जाम वॉरियर्स हैं”
PM मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपने इस महीने की शुरुआत में ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा. आप एग्जाम वॉरियर्स हैं. मुझे यकीन है कि आप सभी पूरे मन से अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे होंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2