Budget 2026 : देश के वित्त मंत्रालय में परंपरा रही है कि हर साल बजट पेश होने से कुछ दिन पहले हलवा सेरेमनी आयोजित की जाती है, जिसमें वित्त मंत्री अपने हाथों से बजट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा परोसते हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाली 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026 पेश करने वाली है. इस संबंध में आज मंगलवार 27 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने हाथों से बजट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को हलवा परोसेंगी। हर साल की तरह इस बार भी बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है. और बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी की जाएगी.
आज हो रही हलवा सेरेमनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी को वित्त मंत्रालय में पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट तैयार करने से जुड़े कई सीनियर अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे. वित्त मंत्री खुद अपने हाथों से अन्य बजट कर्मचारियों को हलवा परोसती हैं.
आपको बता दें कि हलवा सेरेमनी का मतलब केवल मिठाई बांटना नहीं है, बल्कि यह एक संकेत होता है कि बजट का गोपनीय और सबसे संवेदनशील दौर अब शुरू हो चुका है. हलवा सेरेमनी में वित्त मंत्री, वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, बजट तैयार करने वाले अधिकारी और मंत्रालय के अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं.
यह भी पढ़ें : लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में निवेशकों को मिलेगी राहत?
बजट सेरेमनी के बाद लॉक-इन पीरियड
हलवा सेरेमनी के बाद वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी और कर्मचारी लॉक-इन पीरियड में चले जाते हैं यानी वह लोग बजट पेश होने तक मंत्रालय परिसर से बाहर नहीं जा सकते और न ही किसी से संपर्क कर सकते हैं. इसमें लगभग 60 से 70 कर्मचारी शामिल होते हैं. यह सब इसलिए किया जाता है जिससे बजट से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी बाहर न जाए.
यह भी देखें : संविधान के 77 साल: आज का हिंदुस्तान क्या सोचता है? | Republic Day Special



