KBP Times

“वे खुद 24 घंटे के अंदर…” जोधपुर में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी

Devendra Joshi

Jodhpur News: जोधपुर में सूरसागर सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि जोधपुर में व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है. सरकार को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो खुद धरने पर बैठ जाएंगे.

बता दें कि जोधपुर के सिवाना गेट चौराहे पर रंगाई छपाई का काम होता है. यहां देर रात तक दुकानें खुली रहती है. सड़कों पर रंगाई-छपाई का गंदा पानी फैल जाता है. जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी समस्या होती है. इसी को लेकर लोग सड़क पर उतर आए और सिवाची गेट पर मौन प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और नगर निगम की लापरवाही की वजह से ऐसे हालात बने हैं.

विधायक ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी

सड़क के बीचोंबीच धरने की वजह से शहर में जाम के हालात बन गए. सूचना मिलने पर विधायक देवेंद्र जोशी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जोधपुर में देर रात तक चाय और अन्य दुकानें खुली है. जिसकी वजह से असामाजिक तत्व जमा होते होकर वारदातों को अंजाम देते हैं. विधायक ने आगे कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर हालात नहीं सुधरे तो वे खुद क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे.

इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीसीपी सुनील पवार ने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस

सत्ता में बैठे लोग सरकार पर भरोसा खो चुके हैं

मामले पर कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब कुर्सी वाले ही सरकार से नाराज़ हों, तो समझिए हुकूमत का इक़बाल ही ग़ायब है. बीजेपी के झूठ के दो साल पूरे करते ही हालात यह कि जोधपुर की बदहाल कानून व्यवस्था पर खुद बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी को अपनी ही सरकार और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी देनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग ही अपनी सरकार पर भरोसा खो चुके हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

2

2