KBP Times

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

Nandigram Byelection

Nandigram Byelection : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के उम्मीदवार पीछे हटते जा रहे हैं। कारण कुछ भी रहे हों लेकिन कहीं ना कहीं भाजपा नेतृत्व पर डर का माहौल बनाने का आशंका जाहिर हो रही है। कांग्रेस के उम्मीदवार को पिछले किसी अपराधिक मामले में गिरफ्तारी का मतलब भी यही है कि विपक्ष के उम्मीदवारों की फाइलें खंगाली जाएं और उन्हे चुनाव से रोका जाए। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने इसके पीछे मुख्य वजह टीएमसी का ‘ट्विन फ्लावर्स’ चुनाव चिन्ह नहीं मिलना बताया है।

ममता ने दिया कांग्रेस को समर्थन और उम्मीदवार गिरफ्तार

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का एलान किया था। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद मिलन प्रधान को 2007 के एक पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई।

नाम वापसी के बाद ममता बनर्जी का रुख

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपनी उम्मीदवार संचिता डे के नाम वापस लेते ही कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव रिजल्ट में यहां से शुभेंदु को जीत मिली थी। तब भाजपा को 50. 37 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं टीएमसी के खाते में 46.55 प्रतिशत वोट आए थे, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 0.31 प्रतिशत ही वोट मिले थे। अब इस लिहाज से उपचुनाव परिणाम का अनुमान लगाएं तो ममता और कांग्रेस के साथ आने पर भी दोनों पार्टियां मिलाकर भाजपा से ज्यादा वोट शेयर नहीं ला सकतीं। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है।

कांग्रेस उम्मीदवार के गिरफ्तार होने के बाद स्थिति

जानकारी के अनुसार केवल गिरफ्तारी होने से चुनाव रद्द नहीं होता। चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रह सकता है। केवल किसी केस में गिरफ्तार होना अपने-आप में चुनाव लड़ने से अयोग्य नहीं बनाता। सिर्फ असर यह होगा कि उम्मीदवार प्रचार, जनसभाओं और मतदाताओं से सीधे संपर्क में शामिल नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें –TMC उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन | 6 कमरों में कॉलेज संचालन पर सवाल | Students Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2