KBP Times

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. आज( 22 दिसंबर) को दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. दरअसल, नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राहुल-सोनिया के खिलाफ चार्जशीट पर एक्शन लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका मंजूर करते हुए 12 मार्च 2026 को अगली सुनवाई की तारीख दी थी. ईडी की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी दलील में कहा कि अंतिम निष्कर्ष यह है कि 50 लाख की राशि के बदले आरोपियों को 2 हजार करोड़ की संपत्ति हासिल हुई है.

कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया

तुषार मेहता ने कहा कि एक व्यक्ति ने जून 2014 में एक प्राइवेट कंप्लेंट दायर की थी. जिसपर निचली अदालत ने संज्ञान लिया था और दिल्ली हाईकोर्ट ने बाद में उसपर स्टे लगा दिया था. ईडी ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुनील भंडारी और अन्य को नामजद किया गया था. ईडी की जांच को कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था. वहीं ईडी ने दावा किया कि यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है जिसमें फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग (National Herald Case) के सबूत मिले हैं.

यह भी पढ़े: लिव-इन रिलेशनशिप पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का करारा बयान: ‘जिम्मेदारी से भाग रहे हैं लोग’

कंपनी के 76% शेयर सोनिया-राहुल गांधी के पास- ईडी

ईडी ने अपने आरोपों में आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं ने साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लि. की 2 हजार रुपए की संपत्तियों पर कब्जे के लिए उसका अधिग्रहण प्राइवेट कंपनी ‘यंग इंडियन’ के जरिए सिर्फ 50 लाख रुपए में किया था. ईडी ने बताया कि कंपनी के 76% शेयर सोनिया और राहुल गांधी के पास हैं. इस मामले में (National Herald Case) अर्जित आय 988 करोड़ रुपए मानी गई.

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ जिस केस (National Herald Case) में चार्जशीट दायर की गई वो नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ा है. 1938 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 5000 स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर इसकी शुरूआत की थी. नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन AJL करता था. यह अखबार 2008 में बंद हो गया था.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Press Conference

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

2

2