Student Sucide : मुंबई के IIT बॉम्बे परिसर में सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना शुक्रवार शाम की है। घटना से कुछ घंटे पहले वह परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था।
सात माह में सुसाइड का तीसरा मामला
IIT बॉम्बे प्रशासन ने बताया कि घटना से पहले साहिल एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। उसने प्रश्न पेपर की तस्वीर चैट जीपीटी पर अपलोड कर नकल करने की कोशिश की थी। पिछले 7 महीने में आईआईटी बॉम्बे कैंपस में सुसाइड का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले इसके बाद जुलाई में नया सेमेस्टर शुरू होते ही इसी हॉस्टल में 20 साल के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने जान दे दी। फरवरी में हॉस्टल-4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया था।
प्प्ज् बॉम्बे ने कोई कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था
बताया जा रहा है कि एग्जाम शाम 4 बजे खत्म होने के बाद वह हॉस्टल लौट गया, जहां शाम को वह मृत मिला। संस्थान ने बताया कि इस मामले में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट हेड ने उससे बात कर समझाया था। भरोसा दिलाया था कि इस घटना से उसके करियर पर असर नहीं पड़ेगा।
छात्रों के प्रदर्शन के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं
घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों के विरोध के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। संस्थान ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें –SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन | 6 कमरों में कॉलेज संचालन पर सवाल | Students Protes



