Update War news : इजराइल ने दावा किया है कि मुज्तबा खामनेई हमले में घायल हो गए हैं। टाईम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, वे मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं। सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मोजतबा किस घटना में घायल हुए। मुज्तबा खामनेई को कल ही ईरानी संसद ने अपना सुप्रीम लीडर चुना था।
कल ही चुना था सुप्रीम लीडर
जंग शुरू होने के बाद से मुज्तबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खोज कर मारने की धमकी दी थी। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खोज कर मारेंगे।
35 साल से ईरान की सर्वाेच्च सत्ता पर काबिज थे अली खामेनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वाेच्च नेता के पद पर काबिज थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरु की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है। यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP की प्रचंड जीत, ओली की करारी हार
इराक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक
इराक के शहर एरबिल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन हमले को रोक दिया गया। लोकल मीडिया के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को मार गिराया। एरबिल एयरपोर्ट पर अमेरिका की सेना भी तैनात है। यह शहर इराक के कुर्द क्षेत्र की राजधानी है। उधर बगदाद में भी रात के समय कई ड्रोन हमलों की कोशिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास कई ड्रोन को हवा में ही गिरा दिया गया।
यह भी देखें : महिला दिवस: चूड़ियां बेचने से लेकर पुलिस की वर्दी तक | संघर्षशील महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी



