Protest : दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास आज एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले सैकड़ों लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट एसआईआर और छात्र संगठन आइसा ने बुलाया है। संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च बुलाया था। पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जार कर कहा है कि बंगला साहिब और जंतर-मंतर के आसपास भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इस कारण आसपास लंबा जाम लग सकता है।
सीपीआई नेता भी प्रदर्शन में शामिल
पीपल अगेंस्ट एसआईआर विरोध प्रदर्शन के दौरान सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा, हम लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र के धोखाधड़ी भरे तरीकों से देश की रक्षा करने आए हैं।
पिछले हफ्ते हुआ पीपल अगेंस्ट एसआईआर का गठन
पीपल अगेंस्ट एसआईआर का गठन पिछले हफ्ते ही हुआ है। एसआईआर के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।
शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News


