Plane Accident : फिलीपींस की सेना एक तरफ लंबे समय से पैसों की कमी के कारण अपने लड़ाकू विमानों, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है। वहीं दूसरी ओर विमान हादसे उनकी मुश्किलों को बढा रहे हैं। फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। दोनों विमान दोपहर 3.51 बजे फर्नांडो एयर बेस के अंदर गिरे। इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवा बड़ा हादसा है। हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने एसएफ-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। यह रोक जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। वायुसेना ने हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
एक विमान सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एसएफ-260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। इसी दौरान वे आपस में टकरा गए। एक विमान सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरा। ये विमान इटली से खरीदे गए थे। फिलीपींस की सेना लंबे समय से पैसों की कमी के कारण अपने लड़ाकू विमानों, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है।
जयपुर में SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन | चुनाव आयोग तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग | KBP Time


