India win : भारत ने दूसरे टी-20 के रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। क्राइस्टचर्च में 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 30 बॉल पर 69 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी। तिलक ने अपनी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का जमाया। नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए।
आखिरी ओवर में जीता भारत
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। जैकब डफी के 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने चौका लगाया और 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई। जैकब डफी की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिसके बाद भारत को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
तिलक की 25 बॉल पर फिफ्टी
तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी के 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। तिलक ने अब तक 6 चौके और 1 छक्का लगाया है।
जयपुर में SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन | चुनाव आयोग तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग | KBP Times


