KBP Times

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

Iran Revolusionary Guard : होर्मुज स्ट्रेट में तेल तस्करी के आरोपों को लेकर ईरान ने सख्त रुख अपनाया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि समुद्री नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों ने अपनी आवाजाही रोक दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम जहाजों की मदद करने वाले नेविगेशन सिस्टम को नष्ट किए जाने और तेल टैंकरों पर हमलों के बाद उठाया गया है।

हमलों के बाद जहाज रुके

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि गुरुवार रात एक और टैंकर को नष्ट किए जाने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है. इससे पहले तीन तेल टैंकरों पर हमले किए गए थे। ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी नौसेना के करीबी एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ऐसे जहाजों का रास्ता रोक दिया गया है।

चार टैंकरों पर हमले का दावा

ईरान (Iran Revolusionary Guard) नौसेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि चार जहाजों को निशाना बनाया गया. ईरान के मुताबिक, ये जहाज उत्तरी फारस की खाड़ी में तेल का ट्रांसफर कर रहे थे और होर्मुज स्ट्रेट से तय नियमों के खिलाफ रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका जहाजों को प्रतिबंधित समुद्री रास्ते से गुजरने के लिए बढ़ावा दे रहा है. ईरान का दावा है कि इस रास्ते पर बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं और इसके बावजूद जहाजों को वहां से ले जाने की कोशिशों के कारण समुद्री घटनाएं बढ़ रही हैं।

दोबारा तस्करी पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ईरानी (Iran Revolusionary Guard) के करीबी सूत्र ने चेतावनी दी कि अगर तेल की तस्करी दोबारा शुरू हुई तो जहाजों और उनकी मदद करने वाले तकनीकी सिस्टम को निशाना बनाकर पहले से ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इन दावों पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिवसिंह शेखावत का बड़ा ऐलान! 25 अक्टूबर को स्वर्ण आक्रोश रैली | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2