KBP Times

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP की प्रचंड जीत, ओली की करारी हार

Nepal election

Election Result: नेपाल के आम चुनाव में रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)ने आम चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है. इस ऐतिहासिक नतीजे के साथ ही बालेन शाह ने चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे के.पी. ओली को करारी शिकस्त दे दी है. बालेंद्र शाह का मुकाबला झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में नेपाल की पुरानी पार्टी सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से था. अब चुनावी नतीजों ने नेपाल की पुरानी राजनीतिक पार्टियों के वर्चस्व को पूरी तरह खत्म कर दिया है. बालेन ने ओली को यहां लगभग 50,000 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 35 वर्षीय बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली महज 18,734 वोट ही हासिल कर पाए. ऐसे में अब बालेन शाह नेपाल की अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.

129 में से 100 सीटों पर प्रचंड जीत

RSP का गठन 2022 में रवि लामिछाने ने किया था. रविवार सुबह 7 बजे तक घोषित 129 सीटों के परिणामों में से RSP अकेले 100 सीटें जीत चुकी है. आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी अभी देश भर में 25 और सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. RSP ने काठमांडू की सभी 10 सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए अपना परचम लहराया है.

इतिहास रचेंगे बालेन शाह

बालेन शाह नेपाल के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. वो इस देश के पहले मधेसी प्रधानमंत्री भी होंगे. ये चुनावी नतीजे स्थापित पार्टियों को लेकर जनता की नाराजगी को दिखाते हैं. लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, भाई-भतीजावाद के अंत और राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव के नाम पर RSP को वोट दिया है.

यह भी पढ़ें : अब इजराइल का वार, ईरान के तेल भंडार को किया तबाह

पुराने दलों का प्रदर्शन

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अन्य प्रमुख दलों की स्थिति काफी कमजोर रही. नेपाली कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं और 3 पर बढ़त बनाई. ब्च्छ-न्डस् मात्र 7 सीटों पर ही कब्जा जमा पाई और 3 पर बढ़त बनाने में कामयाब रही. नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी  ने 6 सीटें जीतीं और 1 पर बढ़त हासिल की. श्रम शक्ति पार्टी  ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के खाते में भी 1 सीट आई. जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा रहा. नेपाल में 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना गुरुवार देर रात शुरू हुई और शनिवार रात तक कुल 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से बाकी क्षेत्रों में मतगणना जारी थी.

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह | जयपुर में सशक्त युवा सम्मेलन 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2