KBP Times

Work From Bike चलती बाइक पर काम करता दिखा शख्स, VIDEO VIRAL, यूजर्स बोले- जिंदगी से बढ़कर कोई काम नहीं…

Work From Bike

Work From Bike: वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल दौर में लोग कहीं भी काम करने के आदी हो चुके हैं. आमतौर पर लोग बस, ट्रेन या मेट्रो में सफर के दौरान काम करते नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक युवक चलती मोटरसाइकिल पर लैपटॉप खोलकर काम करता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि चिंता भी जता रहे हैं.

वीडियो में दिखी बेहद खतरनाक लापरवाही
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक हाथ से बाइक संभाल रहा है, जबकि उसकी नजरें लगातार लैपटॉप स्क्रीन पर टिकी हुई हैं. आसपास अन्य वाहन भी चल रहे हैं, लेकिन वह अपने काम में इतना व्यस्त दिखाई देता है कि सड़क सुरक्षा की परवाह करता नजर नहीं आता. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि कुछ मिनटों का काम किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं हो सकता.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया. एक यूजर ने लिखा- अगर नौकरी का इतना दबाव है तो ऐसी नौकरी छोड़ देना बेहतर है,लेकिन अपनी जान जोखिम में मत डालो. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, जिंदगी से बढ़कर कोई काम नहीं हो सकता. कुछ यूजर्स ने इस घटना को आधुनिक कॉर्पोरेट संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि बढ़ते काम के दबाव ने लोगों को इस हद तक पहुंचा दिया है कि वे अपनी सुरक्षा को भी नजरअंदाज करने लगे हैं. वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि करियर जरूरी है, लेकिन जीवन उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: चीन में सड़क पर भीख मांगते हुए दिखा रोबोट, सोशल मीडिया पर वीडियो VIRAL

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2