KBP Times

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

RLP will fight election

RLP : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने खंडेला विधानसभा क्षेत्र में अपनी रणनीति तय कर दी है। पार्टी खंडेला और रींगस नगर पालिका के सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

खींवसर में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

RLP सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल के खींवसर स्थित आवास पर खंडेला विधानसभा क्षेत्र की पार्टी टीम के प्रभारी, सह प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, प्रत्याशी चयन और संगठन की चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी वार्डों में चुनाव लड़ने का फैसला

बैठक के दौरान खंडेला विधानसभा क्षेत्र की दोनों नगर पालिकाओं के सभी वार्डों में पार्टी प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर हनुमान बेनीवाल ने अपनी सहमति दे दी। इसके बाद पार्टी ने खंडेला नगर पालिका के 40 वार्डों और रींगस नगर पालिका के 35 वार्डों में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इस तरह RLP दोनों नगर पालिकाओं के कुल 75 वार्डों में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी।

संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव से पहले दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई जा रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने के फैसले के बाद स्थानीय RLP कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का कहना है कि वह जनता की समस्याओं और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर नगर निकाय चुनाव में उतरेगी और दोनों नगर पालिकाओं में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें –जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

यह भी देखें- जयपुर से डिग्गी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब | कल्याण धणी के जयकारों से गूंजा रास्ता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

2

2