KBP Times

चीन में सड़क पर भीख मांगते हुए दिखा रोबोट, सोशल मीडिया पर वीडियो VIRAL

Robot Begging in China

Robot Begging in China: चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठकर राहगीरों से भीख मांगता दिखाई दे रहा है. उसके सामने क्यूआर कोड, प्लेट और बैग रखा है,जिसमें लोग पैसे डालते नजर आ रहे हैं, इस अनोखे वीडियो पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखाई दिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ErenChenAI नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोबोट घुटनों के बल सड़क किनारे बैठा हुआ है. उसके सामने एक प्लेट,एक बैग और एक क्यूआर कोड रखा है. रोबोट अपने हाथ में प्लेट उठाकर वहां से गुजर रहे लोगों की ओर बढ़ाता है, मानो उनसे मदद की अपील कर रहा हो. हैरानी की बात यह है कि कई राहगीर उसकी प्लेट में पैसे डालते हुए भी दिखाई देते हैं.

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इसे मनोरंजक बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे भविष्य की तकनीक और रोजगार के नजरिए से जोड़कर देखा.

“अब भिखारियों की नौकरी भी छीनने लगे रोबोट”
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा रोबोट अब भिखारियों की नौकरी भी छीनने लगे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा कि अभी यह रोबोट क्यूट लग रहा है,लेकिन आने वाले वर्षों में इसकी भूमिका बदल सकती है. वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “एआई पहले ही कई नौकरियां प्रभावित कर रहा है, अब यह सड़क पर भीख मांगने जैसे कामों में भी नजर आने लगा है. कुछ लोगों ने इसे तकनीक के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया तो कुछ ने चिंता जताई कि भविष्य में इंसानों और मशीनों के बीच प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और हजारों लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ₹370 की बिरयानी वाला डेट का किस्सा कॉमेडी शो में सुनाना पड़ा भारी, शख्स की गई नौकरी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2