KBP Times

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

film bobby song

Song Story : साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी का झूठ बोले कौआ काटे गाना काफी हिट हुआ था। ये गाना इतना मजेदार था कि तुरंत ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया था, दरअसल यह गाना मध्य प्रदेश के लोकगीतों से लिया गया था। झूठ बोले कौआ काटे मध्य प्रदेश के लोकगीतों में सालों से शामिल है, जिसके पीछे बुंदेलखंड के एक दिलचस्प कौए की कहानी जुड़ी है।

बॉलीवुड की फिल्म से हुआ मशहूर

बुंदेलखंड के लोकगीतों और कहानी से जुड़ी इस कहावत का इस्तेमाल 1973 में शोमैन राज कपूर की फिल्म बॉबी के एक गाने में भी हुआ है। इस गाने का नाम ही झूठ बोले कौआ काटे है, जिसे लता मंगेश्कर और शैलेंद्र सिंह ने अपनी आवाज दी है। हालांकि, फिल्म के गाने के बोल बिल्कुल अलग हैं, जिन्हें गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा है। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गए इस गाने ने धूम मचा दी थी, जिसमें चुलबुले अंदाज में प्रेमी-प्रेमिका के बीच नोंक-झोंक दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश के लोकगीतों से बॉलीवुड का ये सुपरहिट गाना

बुंदेलखंड के कौए की कहानी –

बुंदेलखंड के एक गांव में एक काला कौआ रहता था। ये कौआ मामूली नहीं था। इसके पास सच और झूठ का पता लगाने की शक्ति थी। कहा जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति झूठ बोलता, तो वह कौआ उसे काट लेता था और उसके काटने से शरीर पर एक निशान बन जाता था, जिससे पता चल जाता था कि वह व्यक्ति कितना बड़ा झूठ बोल रहा है।

कहानी से बना लोकगीत

बुंदेलखंड के इस कौए की कहानी से कहावत बनी झूठ बोले कौआ काटे और वहां की महिलाओं और गायकों ने धीरे-धीरे इस कौए का जिक्र अपने लोकगीतों में करना शुरू किया। इस गीतों के जरिए चेतावनी दी जाती थी कि अगर झूठ बोलोगे, तो कौआ काट खाएगा। लोकगीतों में प्रेमी-प्रेमिका के बीच की नोंक-झोंक को दिखाने में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें –पटाया के क्लब में गोविंदा ने दिखाए सिग्नेचर डांस मूव्स, वायरल VIDEO पर फैंस बोले- हीरो नंबर-1 हमेशा…

यह भी देखें –जयपुर से डिग्गी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब | कल्याण धणी के जयकारों से गूंजा रास्ता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2