KBP Times

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Teacher beat student

Teacher Beat student: होमवर्क ना करके आने पर क्लास में टीचर ने छह साल के प्रणय तेजा के गाल पर इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि प्रणय को हार्टअटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना विशाखापट्‌टनम के वन टाउन इलाके में गुरुवार को घटित हुई है। परिजन का आरोप है कि क्लास में टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रोता हुआ टीचर पर गिर पडा प्रणय

रिपोर्ट्स के मुताबिक लिटिल गार्डन्स स्कूल के यूकेजी में पढ़ने वाला प्रणय तेजा को जब टीचर ने उसे मारा तो वह रोता हुआ टीचर के ऊपर ही गिर पड़ा। उसे किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टीचर की मारपीट के कारण बच्चे की मौत हुई।

सीसीटीवी फुटेज से मामला पता चला

जानकारी के अनुसार घटना का पता तब चला जब क्लास का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में टीचर बच्चे को अपनी ओर खींचती हुई दिखाई दे रही है। वह उसके कपड़े उतारने की कोशिश भी करती दिखाई दी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सब होमवर्क न करके लिए बच्चे को शर्मिंदा करने के लिए किया जा रहा था। बच्चा रोते हुए टीचर को रुकने का इशारा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि टीचर कुछ देर रुकती है। बच्चे से कुछ कहती है। इसके बाद वह गाल पर थप्पड़ मारती है। बच्चा कुछ पल तक बिना हिले खड़ा रहता है और फिर शिक्षक से टकराकर गिर जाता है।

बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री की होगी जांच

पुलिस ने बच्चे की मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सीसीटीवी ट फुटेज और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। परिवार ने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें-झारखंड सरकार ने JPSC भर्ती परीक्षा की रद्द, CBI जांच मांग को लेकर छात्र आंदोलन जारी

यह भी देखें – जयपुर से डिग्गी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब | कल्याण धणी के जयकारों से गूंजा रास्ता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2