Change Rules by Youtube : यूट्यूब सबसे अधिक चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां लोग एक्टिव भी रहते हैं और मनोरंजन के लिए अपनी पसंद के वीडियोज देखते हैं। यूट्यूब ने विडियो बनाने वालों के लिए नियमों में बदलाव किया था जिसके बाद कंटेंट क्रिएटर्स को पहले के मुकाबले डबल वॉच ऑवर्स पूरे करने थे. इसी को लेकर अब कंपनी ने एक और नया नियम पेश किया है जिसमें ये बताया गया है कि अब वीडियो पर व्यूज को किस तरह से काउंट किया जाएगा. जानते हैं क्या है ये नया नियम –
पहली फ्रेम से ही दर्ज होगा व्यू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के नए नियम के तहत वीडियो का प्लेबैक शुरू होते ही व्यू काउंट हो जाएगा. यानी ऑडिएंस ने वीडियो की सिर्फ शुरु में थोड़ा सा देखा और फिर आगे बढ़ गया तो भी उसे व्यू काउंट माना जाएगा.
क्रिएटर्स को नहीं होगा कंफ्यूजन
जानकारी के लिए बता दें कि पहले व्यू काउंट के नियम शॉर्ट्स और नॉर्मल वीडियोज के लिए अलग-अलग थे जिससे अक्सर कंटेंट क्रिएटर्स के बीच कंफ्यूजन देखने को मिलता था. इसीलिए कंपनी ने अब सभी फॉर्मेट के लिए एक जैसा नियम लागू कर दिया है जिसके बाद से अब वीडियो शुरू होते ही उसे एक व्यू के रूप में देखा जाएगा।
कमाई पर होगा असर
बताते चलें कि कंपनी ने ये साफ कर दिया है कि इस नए बदलाव से कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई पर कोई डायरेक्ट असर नहीं पड़ने वाला है. इसका मतलब साफ है कि व्यू काउंट में इस बदलाव से वीडियो पर लगने वाले विज्ञापन और उनसे होने वाली कमाई पर कोई असर नहीं होगा।
क्रिएटर्स पर क्या होगा असर
जानकारी के मुताबिक इस फैसला का सबसे ज्यादा असर कंटेंट क्रिएटर्स पर देखने को मिलेगा. दरअसल, अब जब वीडियो शुरु होते ही उसे एक व्यू काउंट के रूप में देखा जाएगा, इसलिए अब कई वीडियो के व्यूज पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ते हुए नजर आएंगे जिससे क्रिएटर्स को अपने डबल वॉच ऑवर्स को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मोनेटाइजेशन में भी बदलाव
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने मोनेटाइजेशन के नियमों में बदलाव किया था जिसके बाद कंटेंट क्रिएटर्स को अब यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जहां पहले 4 घंटों का वॉच ऑवर्स पूरा करना होता था, वहीं अब उन्हें नए नियम के अनुसार 8 घंटों का वॉच ऑवर्स पूरा करना पड़ेगा. हालांकि, ये नियम सिर्फ नए यूट्यूब अकाउंट और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए लागू किया गया है जो आने वाले समय में यूट्यूब के पार्टनर प्रोग्राम से जुड़ने का प्लान बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें –Google का स्मार्टफोन की दुनिया में नया कदम, बिना इंटरनेट AI फीचर्स, Call वाला पहला फोन
यह भी देखें-जयपुर से डिग्गी पदयात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब | कल्याण धणी के जयकारों से गूंजा रास्ता



