KBP Times

‘दिल डूबा.. ‘ गीत गाते पिता का मासूम बच्ची ने तुतला कर दिया साथ, लोग हो गए फिदा

dil dooba

Dil Dooba..:  सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में अपने पिता के गोद में एक नन्ही मासूम बच्ची का पिता के गाने में साथ देना बडा लोकप्रिय हो रहा है। वीडियो में पिता अपनी छोटी सी बेटी को गोद में लेकर बॉलीवुड का एक पुराना गाना गा रहे हैं. लेकिन इस गाने के बीच में मासूम बच्ची जो हरकत करती है, उसने इंटरनेट पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है. इस प्यारे से पल का वीडियो अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

20 साल पुराने गाने पर नन्हीं अवि का कमाल

यह वीडियो यश श्रीवास्तव नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में यश अपनी बेटी को गोद में उठाकर साल 2004 की मशहूर फिल्म खाकी का सुपरहिट गाना ‘दिल डूबा..’ गा रहे हैं. वीडियो में जैसे ही पापा मुस्कुराते हुए गाना शुरू करते हैं, वैसे ही उनकी गोद में बैठी नन्हीं अविका बिल्कुल सही समय पर बीच में जोर से बोलती है हां. बेटी की यह प्यारी सी आवाज सुनकर पिता अपनी हंसी नहीं रोक पाते और हंसते-हंसते गाना गाते रहते हैं. पूरी वीडियो में अविका बीच-बीच में अपनी तोतली आवाज में हां हां हां बोलकर गाने में साथ देती है, जिसे देखकर किसी को भी रोते-रोते हंसी आ जाए.

 

पापा ने कहा- मेरा पूरा संसार पिघल गया

इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए पिता यश ने बहुत ही भावुक बात लिखी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब उसने हां… हां… हां कहा, तो मेरा पूरा संसार पिघल गया. अपनी नन्हीं बेटी अविका के साथ दिल डूबा गाना मेरी जिंदगी का सबसे बिना तैयारी का और सबसे शुद्ध पल था. न कोई स्टूडियो, न कोई रिहर्सल. बस हम दोनों थे और हमारा ढेर सारा प्यार था. यश ने आगे कहा कि उनकी बेटी को अंदाज़ा भी नहीं है कि वह कितनी प्यारी लग रही है.

वीडियो देखकर लोग बोले इसे बिना मुस्कुराए देखना नामुमकिन है

इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. बहुत से लोगों ने कहा कि अविका का टाइमिंग सेंस कमाल का है, वह बिल्कुल सही जगह पर बोलती है जिससे गाना और भी खूबसूरत लग रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में जहां लोग दिखावे के लिए वीडियो बनाते हैं, वहीं इस बाप-बेटी का यह बिना किसी दिखावे वाला असली प्यार देखकर आंखों में खुशी के आंसू आ गए. कई लोगों ने कमेंट किया कि वे इस जोड़ी के अगले वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो को बिना मुस्कुराए देखना बिल्कुल नामुमकिन है.

यह भी पढ़ें : साड़ियों के बंडल के नीचे छिपा था TMC नेता, पुलिस ने ढूंढ निकाला, VIDEO वायरल

यह भी देखें: कालवाड़ का विकास मॉडल कितना सफल? जनता ने बताई सड़क, पानी और बिजली की जमीनी हकीकत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2