West Bengal News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो वह कथित तौर पर एक कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने साड़ियों के बंडल हटाए और उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार किया. उन पर कट मनी, जबरन वसूली और राजनीतिक हिंसा से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है.
साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता,VIDEO वायरल#TMC #ViralVideo #BreakingNews #LatestNews #KBPTimes pic.twitter.com/9XzP9JEhAU
— KBP Times (@KBPTimes) June 7, 2026
कट मनी और वसूली के आरोप
स्थानीय लोगों ने चक्रवर्ती पर सरकारी आवास योजना के फंड में कथित तौर पर कट मनी लेने और जबरन वसूली जैसे आरोप लगाए थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी. अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों व गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं.
2021 की राजनीतिक हिंसा के मामले भी जांच के दायरे में
सूत्रों के अनुसार, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े आरोप भी हैं. पुलिस पहले से ही उन मामलों में उनकी तलाश कर रही थी.अब गिरफ्तारी के बाद इन सभी आरोपों की संयुक्त रूप से पड़ताल की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है. वीडियो में पुलिसकर्मी साड़ियों के ढेर हटाते दिखाई देते हैं, जिसके बाद कथित तौर पर चक्रवर्ती को बाहर निकाला जाता है. घटना ने इलाके में राजनीतिक चर्चा को भी तेज कर दिया है, हालांकि आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
यह भी पढ़ें: जयपुर में साइकिल चलाने निकली नाबालिग नहीं लौटी घर, अपार्टमेंट के पोर्च में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप



