KBP Times

YouTube ने लॉन्च किया नया Gift फीचर, क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक और अवसर

Youtube new feature

YouTube : यूट्यूब पर प्रतिदिन लाखों क्रिएटर्स अपना विडियो अपलोड करते हैं। यूटयूब आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां पर क्रिएटर्स हर महीने मोटी कमाई कर रहे हैं. यूट्यूब पर शॉर्ट्स से लेकर लंबे वीडियोज तक आज इस प्लेटफॉर्म का पूरे देश में काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसी कड़ी में यूट्यूब ने देश में अपना एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है जिसकी मदद से अब क्रिएटर्स यूट्यूब लाइव से और तगड़ी कमाई कर सकेंगे। यूट्यूब ने गिफ्ट नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, ये फीचर खास तौर पर वर्टीकल लाइव स्ट्रीम के लिए पेश किया गया है।

क्या है यूटयूब गिफ्ट फीचर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नए फीचर की मदद से ऑडिएंस लाइव स्ट्रीम के दौरान एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेजकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को अपना समर्थन जाहिर कर सकेंगे। साथ ही इस फीचर से अब क्रिएटर्स और पैसे भी कमा सकेंगे। इसके अलावा इस फीचर को खास बनाने के लिए यूट्यूब ने इसमें कई सारे देसी थीम वाले गिफ्ट्स को भी जोड़ा है। कंपनी ने आने वाले समय में त्योहारों और खास मौकों के लिए नए सीजनल गिफ्ट लाने की भी घोषणा भी की है।

क्रिएटर्स कैसे करें इस्तेमाल

अगर कोई क्रिएटर इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे यूटयूब स्टूडियो में जाकर अर्न सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद वहां वर्चुअल आइटम मोड्यूल को एक्सेप्ट करने के बाद गिफ्ट फीचर एक्टिव हो जाएगा। एक बार फीचर चालू होने पर सभी एलिजिबल वर्चुअल लाइव स्ट्रीम में गिफ्ट अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे। जिन लाइव स्ट्रीम में गिफ्ट एक्टिव होंगे, वहां सुपर स्टीकर्स का ऑप्शन उपलब्ध नहीं रहेगा.

क्या हैं Jewels

YouTube ने Gifts के साथ Jewels नाम की नई डिजिटल करेंसी भी शुरू की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑडिएंस पहले Jewels खरीदेंगे, इसके बाद इन्हीं Jewels का इस्तेमाल करके लाइव स्ट्रीम के दौरान Gifts भेज सकेंगे. बता दें कि जब कोई ऑडिएंस Gift भेजता है तो क्रिएटर को Rubies मिलते हैं. इन्हीं Rubies से बाद में क्रिएटर की कमाई होती है. इस तरह से ऑडिएंस का सपोर्ट क्रिएटर्स के लिए एक नया कमाई का जरिया बन जाएगा.

कैसे होगा फायदा

अब एक सवाल मन में आया होगा कि इस नए फीचर से यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा. दरअसल, YouTube का नया Gifts फीचर ऑडिएंस और क्रिएटर्स दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जहां एक ओर ऑडिएंस को लाइव स्ट्रीम में अपना रिएक्शन देने का नया मौका मिलेगा तो वहीं, दूसरी ओर क्रिएटर्स को कमाई का एक नया जरिया मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें : कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’; अब OTT पर Release करने की तैयारी

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2