KBP Times

कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’; अब OTT पर Release करने की तैयारी

Welcome to the jungle

Welcome to the Jungle : अभिनेता अक्षय कुमार सहित 36 कलाकारों से भरी कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल इस वक्त हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जो चर्चा का विषय बना है। अब वेलकम टू द जंगल की ओटीटी रिलीज को लेकर सुर्खियां तेज हैं।

ओटीटी पर कब और कहां आएगी वेलकम टू द जंगल

पहले जमाने में तो ओटीटी जैसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं होता था, हां सिर्फ दूरदर्शन या किसी फिल्मी चैनल पर निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म छह माह बाद रिलीज कर सकता था। आज के दौर में फिल्मों की थिएटर्स रिलीज से पहले ही ओटीटी रिलीज की डील कर ली जाती है। डिजिटल राइट्स की डील डन करने के बाद मेकर्स फिल्म के पोस्टर और प्री क्रेडिट सीन्स में अपने ओटीटी पार्टनर का नाम शामिल रखते हैं। वेलकम टू द जंगल के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है। डायरेक्टर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल की ओटीटी डील जियो हॉटस्टार के साथ की है। इस आधार पर सिनेमाघरों में से उतरने के बाद वेलकम टू द जंगल को जियो हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

रक्षा बंधन पर हो सकती है ऑनलाइन

अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत में रक्षा बंधन के मौके पर इसे ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी वेलकम टू द जंगल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 13 दिन के भीतर अब तक ये मूवी भारत में नेट 123 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है।

वेलकम टू द जंगल की कल्ट कास्ट

आपको बता दें कि फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी सुनील शेट्टी, , जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद इस छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब आतंकवाद के दौर को दिखाती ‘सतलुज’ को गुरुद्वारों में दिखाने की तैयारी, केन्द्र ने ओटीटी से हटवाई

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2