BSNL Sim : अगर आपके मोबाइल में दो सिम हैं तो दोनों को रिचार्ज करना आपको कई बार अखरता होगा क्योंकि दूसरी सिम इतनी काम ही नहीं आती होगी। लेकिन अगर आप बीएलएनएल सिम यूज कर रहे हैं और दोनों सिम बीएसएनएल की है तो आपकी एक परेशानी तो खत्म होने वाली है। एक सिम के साथ साथ दूसरे को रिचार्ज नहीं करने के कारण दूसरा बीएसएनएल नंबर बंद हो जाता है, अगर आप भी अपने बीएसएनएल नबंर को बंद होने से बचाना चाहते हैं और साथ में कुछ कॉलिंग मिनट और डेटा भी चाहते हैं, तो आपको जान कर खुशी होगी कि बीएसएनएल का एक ऐसा प्लान है जिससे आप ये सारे लाभ उठा सकता है. साथ ही यह प्लान मार्केट के सबसे सस्ते प्लान में गिना जाता है और इसमें कॉलिंग के साथ-साथ डेटा भी मिल जाता है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी.
107 रुपये में क्या-क्या मिलता है?
अगर आप भी अपना BSNL नंबर बंद होने से बचाना चाहते हैं और साथ में कुछ कॉलिंग मिनट और डेटा भी चाहते हैं, तो BSNL का 107 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. BSNL के इस प्लान में आपको 200 मिनट लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलती है. इसमें MTNL नेटवर्क पर कॉल करना भी शामिल है, यानी अगर आप दिल्ली या मुंबई में हैं तो वहां पर भी यह प्लान काम करेगा. इसके साथ ही इस प्लान में 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है. सबसे खास बात ये है कि जब यह 3GB डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट स्पीड 40 Kbps पर आ जाती है, यानी डेटा पूरी तरह बंद नहीं होता बल्कि धीमी स्पीड पर चलता रहता है. इस प्लान कि वैलिडिटी कि बात करें तो, इसको अब करीब 20 दिन रह गई है, जो पहले 35 दिन हुआ करती थी.
प्लान कैसे रिचार्ज करें?
इस प्लान को रिचार्ज करना बहुत आसान है. इसको आप MyBSNL ऐप के जरिए, BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट से, दुकान से, या फिर पेटीएम, गूगल पे, फोनपे जैसे ऐप्स से यह रिचार्ज कर सकते हैं. एसके लिए बस अपना मोबाइल नंबर डालना होगा, फिर 107 रुपये का प्लान चुनें और पेमेंट कर दें. ध्यान रखें कि अलग-अलग सर्किल यानी राज्यों में इस प्लान के बेनिफिट्स थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए रिचार्ज करने से पहले एक बार अपने सर्किल के हिसाब से प्लान डिटेल्स जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें –Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज
यह भी देखें – जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest



