Tech : देशभर के स्टूडेंट्स, गेमर्स, ऑफिस यूजर्स और टेक लवर्स को अपनी पसंदीदा गैजेट अपने बजट अनुसार खरीदना हो और वो भी ब्रांडेड जिनकी कीमत ऑनलाइन पर बहुत ज्यादा होती है तो वे दिल्ली का नेहरू प्लेस या मुंबई का लैमिंग्टन रोड जाना चाहिए। आज दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों की यह खास जगह सबसे मशहूर टेक मार्केट बन चुके हैं. यहां ऐसे-ऐसे गैजेट्स मिल जाते हैं। लोग यहां सिर्फ मोबाइल और लैपटॉप खरीदने नहीं आते, बल्कि टेक्नोलॉजी की पूरी दुनिया देखने पहुंचते हैं. इन बाजारों को अब भारत की “Gadget Street” कहा जाने लगा है.
नेहरू प्लेस दिल्ली का Tech हब
दिल्ली का नेहरू प्लेस एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट्स में गिना जाता है. यहां आपको नए और पुराने लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर पार्ट्स, गेमिंग एक्सेसरीज और सॉफ्टवेयर तक बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यहां कई दुकानदार पुराने लैपटॉप को अपग्रेड करके बेचते हैं, जिससे लोगों को कम बजट में शानदार डिवाइस मिल जाते हैं. नेहरू प्लेस की गलियों में हर तरफ टेक्नोलॉजी का माहौल नजर आता है. छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह गैजेट्स की भरमार रहती है. यही कारण है कि दिल्ली आने वाले टेक लवर्स इस बाजार को जरूर एक्सप्लोर करना चाहते हैं.
लैमिंग्टन रोड मुंबई की Tech दुनिया
मुंबई का लैमिंग्टन रोड भी टेक मार्केट के मामले में किसी से कम नहीं है. इसे मुंबई का इलेक्ट्रॉनिक्स पैराडाइज कहा जाता है. यहां कैमरा, मोबाइल, कंप्यूटर, हार्डवेयर और रिपेयरिंग की हजारों दुकानें मौजूद हैं. कई लोग यहां सिर्फ सस्ते गैजेट्स खरीदने नहीं, बल्कि अपने खराब डिवाइस ठीक करवाने भी आते हैं. लैमिंग्टन रोड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने के कुछ ही समय बाद उपलब्ध हो जाते हैं. गेमिंग च्ब् बनाने वाले लोग भी इस मार्केट को काफी पसंद करते हैं क्योंकि यहां अलग-अलग कंपोनेंट्स अच्छे दामों पर मिल जाते हैं.
क्यों पसंद करते हैं लोग ये बाजार?
इन दोनों बाजारों की सबसे बड़ी ताकत है कम कीमत और ढेर सारे विकल्प. जहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक ही मॉडल महंगा मिलता है, वहीं इन बाजारों में मोलभाव करके लोग बेहतर डील हासिल कर लेते हैं. कई दुकानों में सेकेंड हैंड और रिफर्बिश्ड डिवाइस भी मिलते हैं, जो बजट यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन जाते हैं. इसके अलावा यहां रिपेयरिंग और अपग्रेड का काम भी बहुत तेजी से होता है. अगर किसी का लैपटॉप खराब हो जाए या मोबाइल की स्क्रीन टूट जाए, तो लोग सीधे इन मार्केट्स का रुख करते हैं.
दुनिया भर के टेक लवर्स की पसंद
अब सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों से आने वाले कई टेक एक्सपर्ट्स और यूट्यूबर्स भी इन बाजारों को एक्सप्लोर करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर नेहरू प्लेस और लैमिंग्टन रोड के वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं. यहां मिलने वाले सस्ते गैजेट्स और अनोखे टेक प्रोडक्ट्स लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. आज के समय में ये दोनों बाजार सिर्फ शॉपिंग सेंटर नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी कल्चर का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं. अगर आप टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं, तो एक बार इन “गैजेट गलियों” को जरूर देखना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें : उम्र से जुड़ी पाबंदियों को लागू करने, Meta कर रहा है AI का इस्तेमाल
यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात



