KBP Times

क्या फैमिली वाले घर के लिए सही है पोर्टेबल AC? विंडो और स्प्लिट AC से कितना अलग है इसका असर

portable AC

Portable AC- 2026 की गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पोर्टेबल एसी को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है. पिछले कुछ दिनों में कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पोर्टेबल AC खरीदना सही रहेगा या फिर विंडो और स्प्लिट AC ही बेहतर विकल्प हैं. असल में पोर्टेबल एसी का कॉन्सेप्ट जितना आसान और सुविधाजनक लगता है उतना ही सीमित उपयोग वाला भी है. खासकर जब बात फैमिली वाले घर या बड़े कमरे की हो तो इसकी कूलिंग क्षमता कई बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती.

पोर्टेबल AC क्या होता है और कैसे काम करता है?

पोर्टेबल एसी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे बिना किसी फिक्स इंस्टॉलेशन के इस्तेमाल किया जा सके. ना तो इसे दीवार पर लगाने की जरूरत होती है और न ही खिड़की में स्थायी सेटअप की. यह मशीन कमरे की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करती है और फिर वापस कमरे में छोड़ देती है. जिससे एक सीमित एरिया का तापमान नियंत्रित रहता है.

पोर्टेबल AC के प्रमुख फायदे

पोर्टेबल एसी का सबसे बड़ा फायदा इसकी आसान इंस्टॉलेशन प्रक्रिया है. इसे लगाने के लिए दीवार तोड़ने या किसी बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होती. यह किराये के घरों में रहने वाले लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है क्योंकि इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. छोटे कमरों या स्टडी रूम में यह अच्छा कूलिंग अनुभव दे सकता है और आमतौर पर इसे चलाना और मेंटेन करना भी आसान माना जाता है.

यह भी पढ़ें : AC नहीं है तो क्या हुआ! कूलर से भी पाएं ठंडी और फ्रेश हवा, बस करें ये काम

पोर्टेबल AC की कमियां

हालांकि पोर्टेबल एसी की कई सुविधाएं हैं. लेकिन इसकी कूलिंग क्षमता विंडो और स्प्लिट AC के मुकाबले कमजोर मानी जाती है. यह बड़े कमरों या फैमिली सेटअप वाले घरों में हर कोने तक ठंडी हवा नहीं पहुंचा पाता जिससे असमान कूलिंग की समस्या हो सकती है. कुछ मॉडल में हल्का शोर भी होता है और पानी की निकासी पर ध्यान देना जरूरी होता है. इसके अलावा लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत भी बढ़ सकती है और इसकी लाइफस्पैन सामान्य AC की तुलना में कम हो सकती है.

यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा

किसके लिए सही है पोर्टेबल AC और किसके लिए नहीं?

पोर्टेबल एसी उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो किराये के घर में रहते हैं या जिनके पास विंडो या स्प्लिट AC लगाने की सुविधा नहीं है. छोटे ऑफिस, स्टडी रूम या सिंगल रूम के लिए यह काम का साबित हो सकता है. लेकिन अगर घर फैमिली वाला है कमरा बड़ा है या कई लोग एक साथ रहते हैं. तो पोर्टेबल AC उतना प्रभावी नहीं माना जाता क्योंकि यह पूरे कमरे में समान कूलिंग नहीं दे पाता.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2