KBP Times

AC नहीं है तो क्या हुआ! कूलर से भी पाएं ठंडी और फ्रेश हवा, बस करें ये काम

Cooler Hacks: कूलर से भी पाएं ठंडी और फ्रेश हवा, बस करें ये काम

Cooler Hacks: गर्मी आते ही ज्यादातर घरों में कूलर चलना शुरू हो जाता है क्योंकि यह सस्ता है, कम बिजली खपत करता है और अच्छी हवा देता है। लेकिन थोड़ी देर बाद एक आम समस्या सामने आती है,हवा ठंडी होने के बावजूद शरीर चिपचिपा महसूस होने लगता है। दरअसल, कूलर पानी की मदद से हवा को ठंडा करता है, जिससे कमरे में नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ जाती है। जब नमी ज्यादा हो जाती है तो पसीना सूख नहीं पाता और यही वजह है कि चिपचिपाहट महसूस होती है, खासकर तब जब कमरा बंद हो या वेंटिलेशन सही न हो।

क्या कूलर गलत है या इस्तेमाल का तरीका?

कूलर में कोई खराबी नहीं है, बल्कि समस्या उसके इस्तेमाल के तरीके में होती है। कई लोग कूलर को AC की तरह बंद कमरे में चलाते हैं, जिससे नमी बाहर नहीं निकल पाती और कमरा भाप जैसा महसूस होने लगता है। कूलर को हमेशा खुली या हवादार जगह पर चलाना चाहिए, ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आए और नमी बाहर निकल सके। सही प्लेसमेंट और उपयोग (Cooler Hacks) से कूलर भी काफी प्रभावी कूलिंग दे सकता है।

चिपचिपाहट कम करने के आसान उपाय

कूलर चलाते समय सबसे जरूरी है सही वेंटिलेशनकम से कम एक खिड़की या दरवाजा खुला रखें। इसके अलावा कूलर में पानी का फ्लो ज्यादा न रखें, क्योंकि ज्यादा गीले पैड हवा को और नम बना देते हैं। कूलर को खिड़की या खुले एरिया के पास रखें ताकि वह बाहर की हवा खींच सके। साथ ही, समय-समय पर कूलिंग पैड की सफाई और मेंटेनेंस भी जरूरी है, जिससे कूलर बेहतर काम करता है और हवा भी फ्रेश रहती है।

कूलर के साथ ये गैजेट्स देंगे AC जैसा फील

अगर आप कूलर की ठंडक बनाए रखते हुए चिपचिपाहट से बचना चाहते हैं, तो कुछ छोटे गैजेट आपकी मदद कर सकते हैं। एक्जॉस्ट फैन कमरे की नमी को बाहर निकालने में बेहद कारगर होता है, जबकि डीह्यूमिडिफायर हवा से अतिरिक्त नमी खींच लेता है। सीलिंग फैन या टेबल फैन कूलर की हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है, वहीं एयर सर्कुलेटर फैन हवा के बेहतर फ्लो के लिए उपयोगी होता है। कुछ कूलर्स में आइस चैंबर भी होता है, जिसमें बर्फ डालकर कुछ समय के लिए AC जैसी ठंडक महसूस की जा सकती है। कुल मिलाकर, सही तरीके और छोटे बदलावों (Cooler Hacks) के साथ कूलर भी आपको गर्मी में काफी राहत दे सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2