KBP Times

Oppo की अगले महीने भारत में दो Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना, 200 mp ट्रिपल कैमरा

Oppo Ultra Smartphone

Oppo : स्मार्टफोन लेने के लिए आमतौर पर लोग आईफोन या सैमसंग का चुनाव करने लगते हैं और वीवो और ओप्पो कंपनियों को दूसरी प्राथमिकता में रखते हैं। अब ओप्पो ने अल्ट्रा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी की है जिसमें 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरे दिए गए हैं। ओप्पों के इन स्मार्टफोन के लॉन्च होने से भारत में “Ultra” स्मार्टफोन की टक्कर अब और भी ज्यादा तेज होने वाली है। Vivo के X300 Ultra और X300 FE पहले ही 6 मई को लॉन्च होने के लिए कन्फर्म हो चुके हैं और अब Oppo ने भी इस मुकाबले में एंट्री कर ली है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने कंफर्म किया है की वह अगले महीने भारत में Find X9 Ultra और Find X9s लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि यह अपकमिंग फ्लैगशिप फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस करेगा और Xiaomi 17 अल्ट्रा, iPhone 17 Pro और आने वाले Vivo X300 Ultra जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा। Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइसों के बारे में सब कुछ जानने के लिए आगे पढ़ें।

Oppo Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

डिटेल में जानने से पहले, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये दोनों फोन चीन जैसे बाजारों में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं और भारत में इनके स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे होने की उम्मीद है। Oppo Find X9 Ultra, Find X9 लाइनअप के बाकी मॉडलों से काफी अलग दिखता है। इसके पिछले हिस्से में एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है जो पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। साथ ही, इस पर Hasselblad का लोगो भी साफ दिखाई देता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इस फोन में कैमरे पर खास फोकस किया गया है।

कमाल का कैमरा

कैमरे के मामले में यह डिवाइस वाकई कमाल का है। चीन की इस दिग्गज कंपनी ने इसमें OIS के साथ 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 200MP का टेलीफोटो लेंस और एक और 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस लगाया है, जो 10 गुना ऑप्टिकल और 120 गुना डिजिटल जूम प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें एक अलग कलर रिप्रोडक्शन लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा भी है। Oppo Find X9 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप पर रन करता है, जिसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है और इसमें 7050mAh की दमदार बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

Oppo Find X9s में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल, ग्लास बैक, एल्युमिनियम फ्रेम और 7.9mm की पतली प्रोफाइल है। कैमरे की बात करें तो इसमें तीन 50MP का सेंसर हैं, जिनमें एक मेन, एक अल्ट्रावाइड और एक 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर संचालित है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसकी बैटरी क्षमता 7025mAh है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। Oppo ने अभी तक भारत में इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसी अफवाहें हैं कि Find X9s की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये होगी और Oppo Find X9 Ultra की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें : क्या फैमिली वाले घर के लिए सही है पोर्टेबल AC? विंडो और स्प्लिट AC से कितना अलग है इसका असर

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2