KBP Times

One Plus ला सकता है 20,000 से कम कीमत के स्मार्टफोन सीरीज

Oneplus smartphone

One Plus: चीन की One Plus स्मार्टफोन कंपनी भारत में एक बिल्कुल नई सीरीज लाने की तैयारी कर रही है, जो और भी सस्ते दाम वाले श्रेणी को टारगेट करेगी। वन प्लस ने हाल ही में भारत में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च करके अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर योगेश बरार की ओर से शेयर की गई जानकारी को आधार मानें तो वन प्लस भारत में नई एन सीरीज लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नई सीरीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अपुष्ट जानकारी के मुताबिक इसका पहला फोन अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है।

जुलाई में हो लॉन्च की संभावना

जानकारी के अनुसार One Plus जुलाई में अपनी संभावित एन सीरीज का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि हैंडसेट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह नई सीरीज किफायती होने पर जोर देगी। एक सूत्र के मुताबिक, आने वाली सीरीज के कुछ मॉडलों की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे ये देश में उपलब्ध One Plus के सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक बन सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि अपकमिंग N सीरीज भारत में OnePlus का एंट्री-लेवल मॉडल बन सकती है।

OnePlus स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में

OnePlus Nord CE 6 Lite मई में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये थी। इसके अलावा, 8GB RAM वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर N सीरीज की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाती है, तो यह Nord CE 6 Lite से भी सस्ती हो सकती है। इससे OnePlus को बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Redmi, Realme, Poco और iQOO जैसी कंपनियों के साथ और ज्यादा मजबूती से मुकाबला करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल, स्पेसिफिकेशन्स गुप्त रखे गए हैं। न तो सूचना देने वाले ने और न ही कंपनी ने प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी या कैमरा सेटअप के बारे में कोई जानकारी दी है। इसलिए जब तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन लीक को पूरी तरह सच मानना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : कार मॉडिफिकेशन गैर-कानूनी, अलग दिखने के चक्कर में ना करें बदलाव

यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2